• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बच्चों की पढ़ाई पर सोशल मीडिया का कहर! अब इश देश के स्कूल में बैन होंगे स्मार्टफोन

दक्षिण कोरिया ने बड़ा कदम उठाते हुए अगले साल से स्कूलों में स्मार्टफोन और डिजिटल डिवाइस पर बैन लगा दिया है. वजह – बच्चों की नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया की बढ़ती लत का खतरनाक असर.

  • Samachaar Desk | 28 Aug 2025 09:26 PM
बच्चों की पढ़ाई पर सोशल मीडिया का कहर! अब इश देश के स्कूल में बैन होंगे स्मार्टफोन

आज के दौर में स्मार्टफोन बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन यही डिवाइस उनकी पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर गलत असर डाल रहे हैं. देर रात तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल, नींद की कमी और ध्यान भटकना अब एक गंभीर समस्या बन गई है. इसी चिंता को देखते हुए कई देश लगातार कदम उठा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बाद अब दक्षिण कोरिया ने भी क्लासरूम में मोबाइल और डिजिटल डिवाइस ले जाने पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय लिया है.

दक्षिण कोरिया की संसद से पारित ये कानून अगले साल मार्च से लागू हो जाएगा. इस नियम को पेश करने वाले नेता चो जुंग-हुन का कहना है कि बच्चे रात 2-3 बजे तक इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर एक्टिव रहते हैं. जिसकी वजह से, सुबह उठने पर उनकी आंखें लाल होती हैं और थकान बनी रहती है. सरकार का मानना है कि ये लत बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दूसरे देशों के अनुभव

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड भी ऐसे फैसले ले चुके हैं. नीदरलैंड में स्कूलों से मोबाइल फोन पर रोक लगने के बाद छात्रों के फोकस और पढ़ाई में सुधार देखने को मिला था. इसी पैटर्न को अब दक्षिण कोरिया भी अपनाने जा रहा है.

सर्वे ने खोली छात्रों की असलियत

दक्षिण कोरिया के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाली बाते सामने आई हैं.

37% छात्रों ने माना कि सोशल मीडिया उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है. 22% छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया एक्सेस न मिलने पर उन्हें बेचैनी और एंग्जायटी होती है.

यही कारण है कि कई स्कूलों में पहले से ही सीमित लेवल पर स्मार्टफोन बैन था, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है.

किसे मिलेगी छूट?

ये नियम सभी छात्रों के लिए लागू होगा, लेकिन दिव्यांग बच्चों को इससे बाहर रखा गया है. साथ ही, पढ़ाई और शिक्षा से जुड़ी जरूरतों के लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल की अनुमति दी गई है.

क्यों जरूरी है ये कदम?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया की लत न केवल पढ़ाई को प्रभावित कर रही है, बल्कि बच्चों की नींद, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर भी नकारात्मक असर डाल रही है. दक्षिण कोरिया का ये कदम न सिर्फ शिक्षा के लेवल को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि बच्चों के लिए एक स्वस्थ दिनचर्या बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा.

संबंधित ख़बरें
suniel shetty

करोड़ों की प्रॉपर्टीज, फार्महाउस और बिजनेस… साइड रोल करके भी मोटी कमाई कर रहे हैं सुनील शेट्टी

prabhas

शाहरुख-रजनीकांत रह गए पीछे, इस स्टार ने अकेले मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान

kidney

सुबह उठते ही दिखने वाले ये छोटे लक्षण बन सकते हैं किडनी फेल्योर का बड़ा कारण!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home