• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

हार्दिक पांड्या ने पैपराजी को लगाई फटकार, माहिका शर्मा के प्राइवेट वीडियो पर भड़के क्रिकेटर!

Hardik Pandya: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के वायरल वीडियो पर पैपराजी को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान मिले और प्राइवेट मूमेंट्स को सनसनी बनाने से बचा जाए. जानें पूरी खबर.

  • Samachaar Desk | 09 Dec 2025 04:18 PM
हार्दिक पांड्या ने पैपराजी को लगाई फटकार, माहिका शर्मा के प्राइवेट वीडियो पर भड़के क्रिकेटर!

रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस माहिका शर्मा की पर्सनल लाइफ हमेशा फैंस और मीडिया के बीच चर्चा का विषय रही है. हाल ही में माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें एक “ऊप्स मूमेंट” का शिकार होते देखा गया. इस घटना के बाद हार्दिक पांड्या ने पैपराजी और मीडिया पर सख्त टिप्पणी की, महिलाओं के सम्मान और प्राइवेट स्पेस की अहमियत पर जोर दिया.

हार्दिक ने इंस्टाग्राम लगाई स्टोरी

हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मीडिया को महिलाओं की निजता का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि लोगों की नजरों में रहने से ध्यान और जांच-पड़ताल की जरूरत पड़ती है, ये मेरी चुनी हुई जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने हद पार कर दी. माहिका बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी मीडिया ने उन्हें ऐसे एंगल से कैद किया, जो किसी भी महिला के लिए स्वीकार्य नहीं है. एक प्राइवेट मूमेंट को घटिया सनसनी में बदल दिया गया.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इंसानियत बनाए रखने की अपील

हार्दिक ने अपनी पोस्ट में पैपराजी से इंसानियत बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि यह सुर्खियों या क्लिक की बात नहीं है, बल्कि बुनियादी सम्मान की बात है. उन्होंने आगे लिखा, “महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए. सभी को हद में रहने का हक है. मीडिया के उन भाइयों से जो हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं, मैं आपकी मेहनत का सम्मान करता हूं और मैं हमेशा सहयोग करता हूं. लेकिन मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज थोड़ा और सावधान रहें. हर चीज को कैद करने की जरूरत नहीं है. हर एंगल को देखने की जरूरत नहीं है. इस गेम में थोड़ी इंसानियत बनाए रखें.”

यह पहली बार नहीं है जब पांड्या ने मीडिया के प्राइवेट लाइफ में हस्तक्षेप पर चिंता जताई हो. पिछले कुछ वर्षों में कई पब्लिक फिगर्स ने इसी तरह की घटनाओं का सामना किया है, जिससे यह सवाल उठता है कि पब्लिक और मीडिया के बीच व्यक्तिगत स्पेस की हदें क्या होनी चाहिए.

माहिका को डेट कर रहे हार्दिक

बता दें कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने इसी साल अक्टूबर में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. कपल ने अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर एक साथ वेकेशन की फोटोज शेयर की थीं. इसके अलावा, उनका एक साथ पूजा करते हुए वीडियो भी सामने आया था, जिसने फैंस को बेहद पसंद आया. इस रिलेशनशिप की पब्लिक घोषणा के बाद से ही दोनों लगातार मीडिया और सोशल मीडिया की नज़रों में रहते हैं.

हार्दिक पांड्या की हालिया पोस्ट ने एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया कि पब्लिक फिगर्स की लाइफ भले ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हो, लेकिन उनकी प्राइवेट स्पेस और सम्मान की हिफाजत करना भी जरूरी है. उन्होंने साफ किया कि मीडिया की जिम्मेदारी सिर्फ खबर बनाना नहीं है, बल्कि इसे एथिकल तरीके से पेश करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

संबंधित ख़बरें
3 Idiots

‘3 इडियट्स 2’ कंफर्म! अगले साल शुरू होगी शूटिंग, रैंचो, फरहान, राजू और पिया फिर लौटेंगे स्क्रीन पर

Vande Matram Controversy

राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! अमित शाह के बयान पर भड़के खरगे – सदन में मचा हंगामा!

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव की खुली चुनौती, 'जहां-जहां उपचुनाव जीते, 2027 में देख लेना कितनी सीट पर जीत पाओगे!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home