• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सुबह उठते ही दिखने वाले ये छोटे लक्षण बन सकते हैं किडनी फेल्योर का बड़ा कारण!

सुबह उठते ही अगर चेहरे पर सूजन, झागदार यूरिन या थकान महसूस हो रही है तो सावधान! ये किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जिन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है.

  • Samachaar Desk | 28 Aug 2025 08:58 PM
सुबह उठते ही दिखने वाले ये छोटे लक्षण बन सकते हैं किडनी फेल्योर का बड़ा कारण!

किडनी हमारे शरीर की सबसे अहम मशीनरी है, जो खून को साफ करती है, टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखती है. लेकिन माडर्न लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान और दवाइयों का ज्यादा सेवन किडनी पर सीधा असर डालता है. यही वजह है कि आज किडनी डैमेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खतरनाक बात यह है कि लोग शुरुआती संकेतों को पहचान नहीं पाते और बीमारी गंभीर लेवल तक पहुंच जाती है.

सुबह-सुबह दिखने वाले किडनी डैमेज के संकेत

1. चेहरे और आंखों में सूजन

अगर सुबह उठते ही चेहरे पर या आंखों के नीचे सूजन दिखे, तो इसे हल्के में न लें. यह किडनी के सही तरीके से काम न करने का शुरुआती संकेत हो सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2. थकान और कमजोरी

नींद पूरी होने के बावजूद सुबह उठकर थका हुआ महसूस करना, कमजोरी आना – ये भी किडनी में बढ़ते टॉक्सिन्स का नतीजा हो सकता है.

3. फोम वाली यूरिन

सुबह की पहली पेशाब में झाग अगर लंबे समय तक बना रहे, तो यह प्रोटीन लीकेज का संकेत है और किडनी हेल्थ के लिए अलार्म है.

4. पैरों और टखनों में सूजन

सुबह उठते ही पैरों या टखनों में सूजन रहना दर्शाता है कि किडनी सोडियम और फ्लूइड को सही से बाहर नहीं निकाल पा रही है.

5. सिरदर्द और ध्यान की कमी

किडनी डैमेज खून की सप्लाई को प्रभावित करता है, जिससे सुबह उठते ही सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और फोकस की कमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

कब लें डॉक्टर की मदद?

अगर ये लक्षण लगातार 1–2 हफ्तों तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. ब्लड और यूरिन टेस्ट से शुरुआती स्टेज पर ही किडनी की समस्या की पहचान की जा सकती है।.

किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय

रोज पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें. नमक और पैकेज्ड फूड का सेवन कम करें. ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल में रखें. बिना जरूरत ज्यादा दवाइयां न लें. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

ABP से बातचीत के दौरान नारायणा हेल्थ हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संजय पांडे के अनुसार, सुबह चेहरा सूजना, टखनों में पानी भरना, झागदार यूरिन, थकान और कमजोरी जैसे संकेत अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. लेकिन इन्हें अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है और धीरे-धीरे किडनी फेल्योर तक ले जा सकता है. समय रहते जांच और सही इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
Train

एक झटके में कैंसिल हुईं 65 ट्रेनें – दिल्ली से लेकर चेन्नई तक प्रभावित रूट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

suniel shetty

करोड़ों की प्रॉपर्टीज, फार्महाउस और बिजनेस… साइड रोल करके भी मोटी कमाई कर रहे हैं सुनील शेट्टी

prabhas

शाहरुख-रजनीकांत रह गए पीछे, इस स्टार ने अकेले मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home