• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

करोड़ों की प्रॉपर्टीज, फार्महाउस और बिजनेस… साइड रोल करके भी मोटी कमाई कर रहे हैं सुनील शेट्टी

मुंबई के करोड़ों के अपार्टमेंट से लेकर खंडाला के फार्महाउस और महंगी कारों तक उनकी दौलत का जलवा बरकरार है. फिल्मों से दूर होने के बावजूद उनकी कमाई करोड़ों में है और फिटनेस रूटीन उन्हें आज भी यंग स्टार बना देता है.

  • Samachaar Desk | 28 Aug 2025 08:02 PM
करोड़ों की प्रॉपर्टीज, फार्महाउस और बिजनेस… साइड रोल करके भी मोटी कमाई कर रहे हैं सुनील शेट्टी

बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर अपनी खास पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी ने 90 और 2000 के दशक में बेहतरीन फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज किया. लंबे समय से वो फिल्मों में लीड रोल में नजर नहीं आए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेटवर्थ लगभग 125 करोड़ रुपए बताई जाती है.

शानदार प्रॉपर्टीज के मालिक

सुनील शेट्टी के पास कई आलीशान प्रॉपर्टीज हैं जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुंबई की अल्टामाउंट रोड पर उनका एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 15 से 20 करोड़ रुपए है. खंडाला में ‘जहान’ नाम का फार्महाउस उनका सबसे चर्चित ठिकाना है, जो 5 एकड़ में फैला है और जिसकी वैल्यू करीब 20 करोड़ रुपए आंकी जाती है. इसके अलावा, उन्होंने देशभर में रियल एस्टेट और अन्य प्रॉपर्टीज में भी निवेश किया हुआ है.

लग्जरी कारों का शौक

कारों का जुनून रखने वाले सुनील शेट्टी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं.

लैंड रोवर डिफेंडर, हमर H2 और BMW X5 उनकी कलेक्शन की खास गाड़ियां हैं. इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज-बेंज G63 AMG, MG कॉमेट EV और मर्सिडीज-बेंज GLS 350D जैसी महंगी कारें भी शामिल हैं.

कमाई के अलग-अलग स्रोत

भले ही फिल्मों में अब उनकी मौजूदगी कम हो, लेकिन उनकी कमाई के कई सोर्स हैं.

एक फिल्म के लिए वो करीब 2 से 3 करोड़ रुपए फीस लेते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से उन्हें 35 से 50 लाख रुपए की कमाई होती है. उनकी एक ऑनलाइन कास्टिंग कंपनी है – एफटीसी (F… The Couch). साथ ही, वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) में ‘मुंबई हीरोज’ टीम के कप्तान भी हैं.

फिटनेस है सबसे बड़ी ताकत

64 साल की उम्र में भी सुनील शेट्टी की फिटनेस हर किसी के लिए प्रेरणा है.

वो सुबह जल्दी उठकर करीब 45 मिनट का वर्कआउट करते हैं. अपने खान-पान को कंट्रोल रखते हैं और रात का खाना शाम 7 बजे तक खत्म कर लेते हैं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि डिसिप्लिन और निरंतरता ही उनकी फिटनेस का राज है.

संबंधित ख़बरें
Kevin Hassett

ट्रंप के सलाहकार की चेतावनी: भारत नहीं झुका तो अमेरिकी टैरिफ में नहीं मिलेगी राहत

PM-KISAN

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत: किसान सम्मान निधि योजना के पैसे फिर से आने लगे खातों में

Train

एक झटके में कैंसिल हुईं 65 ट्रेनें – दिल्ली से लेकर चेन्नई तक प्रभावित रूट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home