• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सट्टेबाजी घोटाले में फंसे गब्बर! रैना के बाद अब धवन से ED की पूछताछ शुरू, खुलेंगे चौंकाने वाले राज?

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ईडी के रडार पर, अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में होगी पूछताछ. सुरेश रैना के बाद अब धवन से भी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बयान दर्ज किया जाएगा.

  • Samachaar Desk | 04 Sep 2025 12:15 PM
सट्टेबाजी घोटाले में फंसे गब्बर! रैना के बाद अब धवन से ED की पूछताछ शुरू, खुलेंगे चौंकाने वाले राज?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन भी अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में आ गए हैं. सूत्रों के अनुसार, धवन को अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों से ईडी ने लंबी पूछताछ की थी.

1xBet ऐप से जुड़ा मामला

मामला ‘1xBet’ नामक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा हुआ है. ईडी का मानना है कि इस ऐप ने करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी की है. शिखर धवन पर आरोप है कि वह अप्रत्यक्ष रूप से इस ऐप से जुड़े हुए थे, खासकर कुछ विज्ञापनों और प्रमोशन के जरिए. यही कारण है कि अब ईडी उनके बयान को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज करेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

रैना से भी हुई थी पूछताछ

गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने सुरेश रैना से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की थी. उनसे इस ऐप से संबंध, प्रमोशन के बदले ली गई रकम और कंपनी से बातचीत के तरीके के बारे में सवाल पूछे गए थे. इसी तर्ज पर अब शिखर धवन से भी पूछताछ की जाएगी.

गूगल और मेटा के अधिकारी भी बुलाए गए

इस जांच में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टेक कंपनियां भी ईडी के निशाने पर हैं. एजेंसी ने हाल ही में गूगल और मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के प्रतिनिधियों को भी तलब किया था, क्योंकि माना जा रहा है कि इस ऐप के विज्ञापन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चलाए गए थे.

केंद्र सरकार का कड़ा रुख

केंद्र सरकार पहले ही रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी जैसे ऐप्स पर कड़ा कदम उठा चुकी है. हाल ही में बनाए गए नए कानून के तहत इन ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि ऐसे ऐप्स न केवल युवाओं को जाल में फंसाते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

आगे क्या?

39 वर्षीय शिखर धवन लंबे समय तक भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं और कई बड़ी जीत में उन्होंने शानदार योगदान दिया है. लेकिन इस मामले में उनका नाम सामने आने के बाद अब क्रिकेट जगत और उनके फैंस दोनों में हलचल मच गई है. ईडी उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या धवन ने सीधे तौर पर ऐप से कोई वित्तीय लाभ लिया या फिर सिर्फ विज्ञापन तक ही उनकी भूमिका सीमित थी.

इस पूरे प्रकरण से साफ है कि ईडी अब अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है और आने वाले समय में और भी बड़े नामों के सामने आने की संभावना है.

संबंधित ख़बरें
4 September Horoscope

Aaj Ka Rashifal: 4 सितंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, मगर कुछ राशियां रहें सावधान!

Delhi Flood

दिल्ली में यमुना का हाहाकार! सचिवालय के गेट तक पहुंचा पानी, डूब गए ITO-कश्मीरी गेट, देखें

GST

GST 2.0: सॉफ्ट ड्रिंक से लेकर लग्जरी कार तक पर, जानिए 22 सितंबर से क्या-क्या होगा महंगा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home