• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

GST 2.0: सॉफ्ट ड्रिंक से लेकर लग्जरी कार तक पर, जानिए 22 सितंबर से क्या-क्या होगा महंगा

जीएसटी 2.0 में बड़ा बदलाव, अब रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती और लग्जरी व सिन् गुड्स पर लगेगा 40% टैक्स. जानें 22 सितंबर 2025 से क्या होगा महंगा और किसे मिलेगी राहत

  • Samachaar Desk | 04 Sep 2025 11:45 AM
GST 2.0: सॉफ्ट ड्रिंक से लेकर लग्जरी कार तक पर, जानिए 22 सितंबर से क्या-क्या होगा महंगा

भारत में टैक्स सिस्टम को और सरल बनाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी 2.0 की घोषणा की है. इस नए ढांचे में केवल दो स्लैब रखे गए हैं, 5% और 18%. सरकार का उद्देश्य है कि आम जरूरत की चीजों पर टैक्स का बोझ कम हो और लग्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए. नया सिस्टम 22 सितंबर 2025 से लागू होगा.

किन वस्तुओं पर लगेगा 40% जीएसटी?

जीएसटी 2.0 में पहली बार 40% का एक नया स्लैब बनाया गया है, जो केवल Luxury और Sin Goods पर लागू होगा. इसमें शामिल हैं,

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. सभी प्रकार का एरेटेड वाटर

2. कार्बोनेटेड व कैफीन युक्त ड्रिंक्स

3. नॉन-अल्कोहॉलिक फ्लेवर्ड बेवरेजेज

4. 350cc से ऊपर इंजन वाली मोटरसाइकिलें

5. यॉट्स (Yachts) और हेलीकॉप्टर 6. 1200cc से बड़ी पेट्रोल कारें और 1500cc से बड़ी डीजल कारें

इस बदलाव से साफ है कि रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी, लेकिन लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर जेब ढीली करनी पड़ेगी.

क्या महंगा होगा?

अब से सॉफ्ट ड्रिंक्स, फ्लेवर वाले पेय और लग्जरी वाहन पहले से ज्यादा महंगे हो जाएंगे. खासकर महंगी कारें और मोटरसाइकिलें खरीदने वालों पर बड़ा असर पड़ेगा. वहीं, यॉट और हेलीकॉप्टर जैसी लग्जरी चीजों पर भी भारी टैक्स लगेगा.

सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य है,

1. आम जनता पर टैक्स का बोझ घटाना.

2. लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं की खपत पर नियंत्रण रखना.

3. रेवेन्यू बढ़ाना और टैक्स सिस्टम को पारदर्शी बनाना.

40% स्लैब में तंबाकू उत्पाद

फिलहाल तंबाकू उत्पादों को 28% स्लैब में ही रखा गया है, लेकिन संकेत मिले हैं कि भविष्य में इन्हें भी 40% स्लैब में शामिल किया जा सकता है.

जीएसटी 2.0 आम जनता के लिए राहत और लग्जरी चीजें खरीदने वालों के लिए बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा. जहां जरूरी सामान सस्ते होंगे, वहीं शौक और तलब पूरी करने के लिए अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

संबंधित ख़बरें
4 September Horoscope

Aaj Ka Rashifal: 4 सितंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, मगर कुछ राशियां रहें सावधान!

Delhi Flood

दिल्ली में यमुना का हाहाकार! सचिवालय के गेट तक पहुंचा पानी, डूब गए ITO-कश्मीरी गेट, देखें

GST

GST 2.0: सॉफ्ट ड्रिंक से लेकर लग्जरी कार तक पर, जानिए 22 सितंबर से क्या-क्या होगा महंगा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home