• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सामंथा की गुपचुप शादी? राज निदिमोरू संग फेरे लेने की खबर ने उड़ाए होश, एक्स-वाइफ की पोस्ट से बढ़ी सनसनी!

Samantha Marriage: सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू की गुपचुप शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. ईशा योग सेंटर में निजी शादी, एक्स-वाइफ की क्रिप्टिक पोस्ट और वायरल रिपोर्ट्स ने फैंस को कर दिया कन्फ्यूज.

  • Samachaar Desk | 01 Dec 2025 01:53 PM
सामंथा की गुपचुप शादी? राज निदिमोरू संग फेरे लेने की खबर ने उड़ाए होश, एक्स-वाइफ की पोस्ट से बढ़ी सनसनी!

साउथ की सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु इन दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. 1 दिसंबर की सुबह से सोशल मीडिया पर उनकी अचानक शादी की खबरें आग की तरह फैल गईं. हालांकि अभी तक दोनों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई है और यही बात इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना रही है.

कोयंबटूर में हुई गुपचुप शादी?

EconomicTimes.com की रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा और राज ने सोमवार सुबह कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की. यह जगह अपनी आध्यात्मिक शांति और लो-प्रोफाइल सेरेमनी के लिए जानी जाती है. यही वजह रही कि शादी में मात्र 30 मेहमानों के शामिल होने की खबर सामने आई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

HT की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सामंथा ने लाल रंग की साड़ी पहनी, लेकिन अब तक किसी भी तरह की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. न ही दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है, जिससे फैंस और भी कंफ्यूज हो गए हैं.

शादी की खबरें कैसे फैलीं?

इस पूरे विवाद का एक बड़ा ट्रिगर बना राज की एक्स-वाइफ श्यामाली डे का इंस्टाग्राम पोस्ट. उन्होंने रविवार देर रात एक कोट शेयर किया, “Desperate people do desperate things.”

लोगों ने इसे सीधे शादी की खबरों से जोड़ लिया और सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राज और श्यामाली का 2022 में तलाक हो गया था, लेकिन दोनों ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की.

राज निदिमोरु कौन हैं?

राज निदिमोरु भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित डायरेक्टर-राइटर जोड़ी राज & डीके का हिस्सा हैं. इस जोड़ी ने ‘Stree’, ‘Go Goa Gone’, ‘The Family Man’ और ‘Farzi’ जैसे हिट प्रोजेक्ट्स से अपनी पहचान बनाई.

राज और डीके दोनों आंध्र प्रदेश से हैं

राज का जन्म तिरुपति में जबकि डीके का जन्म चित्तूर में हुआ.

दोनों की मुलाकात SVU College of Engineering में हुई, जहाँ से उनके फिल्मी सफर की नींव पड़ी. फिल्मों में आने से पहले दोनों अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ करते थे. उनकी पहली फिल्म 2009 की ‘99’ थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.

फैंस हैरान क्या यह सच में शादी है?

सामंथा की पर्सनल लाइफ हमेशा से मीडिया चर्चा का हिस्सा रही है, और उनकी अचानक शादी की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है. कई लोग खुश हैं, तो कई इस खबर को अफवाह मान रहे हैं. क्योंकि आधिकारिक बयान का इंतजार अभी भी जारी है. जब तक दोनों खुलकर सामने नहीं आते, इस शादी की खबरें सिर्फ चर्चाओं और कयासों में ही उलझी रहेंगी.

संबंधित ख़बरें
Kummanagudi Road Collision

Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु में खौफनाक बस हादसा! 11 की मौत, 40 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

virat kohli

India vs South Africa 1st ODI: रांची में कोहली का तूफान! 52वां शतक जड़ते ही टूट पड़ा रिकॉर्ड का पहाड़, रोहित शर्मा ने किया रिएक्ट!

Smriti Mandhana

शादी क्यों टली? स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की लवस्टोरी में असली ट्विस्ट आया सामने!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home