• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

शादी क्यों टली? स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की लवस्टोरी में असली ट्विस्ट आया सामने!

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की 23 नवंबर की शादी अचानक क्यों टली? सोशल मीडिया पर चीटिंग के आरोपों के बीच सामने आई असली वजह. जानें पलाश का पहला पब्लिक लुक, परिवार का बयान और पूरी सच्चाई.

  • Samachaar Desk | 01 Dec 2025 01:14 PM
शादी क्यों टली? स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की लवस्टोरी में असली ट्विस्ट आया सामने!

रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पिछले कुछ समय से चर्चा में है. दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी और प्री-वेडिंग फेस्टिविटी के दौरान हल्दी, मेहंदी और संगीत की रंगीन रस्में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. लेकिन अचानक उनकी शादी पोस्टपोन होने की खबरों ने सभी को चौंका दिया.

शादी पोस्टपोन होने की असली वजह

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शादी के स्थगित होने की असली वजह स्मृति के पिता की तबीयत थी. उन्हें अचानक हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा, जिसके चलते स्मृति और पलाश ने शादी को स्थगित करने का निर्णय लिया. परिवार की प्राथमिकताएं और पिता की सेहत को ध्यान में रखते हुए दोनों ने शादी के कार्यक्रम को बाद के लिए टाल दिया.

इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. सोशल मीडिया पर पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल हुई, जिससे लोगों में यह चर्चा तेज हो गई.

पलाश मुच्छल का पहला पब्लिक लुक

शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उन्होंने ऑल ब्लैक लुक में ब्लैक शर्ट और पैंट पहन रखी थी. हाथ में किताब और फोन लिए पलाश का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस लुक और शांत व्यवहार को खूब पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर अफवाहों का असर

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गईं, जिनमें प्रमुख थी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया. हालांकि, पलाश और स्मृति ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पलाश की कजिन ने उन्हें सपोर्ट किया और उनकी मां अमिता मुच्छल ने भी मीडिया से बातचीत में स्थिति स्पष्ट की.

पलाश की मां का बयान

अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि “जब स्मृति के पिता की तबीयत खराब हुई, तो पलाश ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा कि शादी पोस्टपोन करेंगे. पलाश और स्मृति दोनों के परिवार इस फैसले के पीछे हैं और यह पूरी तरह से पारिवारिक प्राथमिकता थी. पलाश और स्मृति की शादी जल्द ही होगी.”

पलाश-मंधाना की शादी को लेकर फैली अफवाहों के बीच, असल कहानी पारिवारिक प्राथमिकताओं और स्वास्थ्य की चिंता से जुड़ी है. सोशल मीडिया पर वायरल चर्चाओं और अफवाहों के बावजूद, दोनों परिवार शादी के सही समय और स्थिति का इंतजार कर रहे हैं. फैंस अब दोनों की शादी के नए तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home