• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

पाकिस्तान को चेतावनी, भारतीय थल सेनाध्यक्ष ने कहा, ‘अब ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में संयम नहीं, भूगोल से मिट सकता है पड़ोसी!”

भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में अब संयम नहीं रहेगा. जानिए सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की तैयारियों का पूरा ब्योरा.

  • Samachaar Desk | 03 Oct 2025 04:23 PM
पाकिस्तान को चेतावनी, भारतीय थल सेनाध्यक्ष ने कहा, ‘अब ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में संयम नहीं, भूगोल से मिट सकता है पड़ोसी!”

भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्री गंगानगर के घड़साना स्थित सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना और बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात कर आतंकवाद के खिलाफ तैयारियों का जायजा लिया और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी.

ऑपरेशन सिंदूर की यादें और सफलता

सेनाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और करीब 100 से अधिक पाकिस्तानी जवानों और आतंकियों को ढेर किया गया. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के सबूत पूरी दुनिया को दिखाए गए और इसकी सफलता का श्रेय सेना के जवानों और स्थानीय जनता को जाता है. जनरल द्विवेदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, यह हमारे साथ रहेगा.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था और इसे महिलाओं के सम्मान में समर्पित किया गया. इस बार भारतीय सेना पूरी तैयारी के साथ है और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में अब संयम नहीं रखा जाएगा.

आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले

सेनाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में भारत ने पाकिस्तान के नौ टारगेट हिट किए, जिनमें सात सेना और दो वायु सेना द्वारा निशाना बनाए गए थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में कोई भी निर्दोष नागरिक या मिलिट्री टारगेट नहीं मारा गया, केवल आतंकियों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों को ही निशाना बनाया गया.

पाकिस्तान को भूगोल से मिटाने की चेतावनी

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि यदि वह आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करता तो भारत की अगली कार्रवाई इतनी निर्णायक होगी कि पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि उसे इतिहास और भूगोल में अपनी जगह बनाए रखनी है या नहीं. उन्होंने सेना के जवानों को भी पूरी तैयारी करने और तत्पर रहने का निर्देश दिया.

सेना के अधिकारियों को सम्मान

कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएसएफ के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, राजपुताना राइफल्स के मेजर रितेश कुमार और हवलदार मोहित गैरा को सम्मानित किया गया. सेनाध्यक्ष ने कहा कि उनका योगदान भारतीय सेना की ताकत और तैयारी का प्रतीक है.

इस दौरे और चेतावनी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है.

संबंधित ख़बरें
Abhishek Sharma Sister Wedding

VIP गेस्ट्स से सजी बहन की शादी… लेकिन क्यों नदारद रहे अभिषेक शर्मा?

IAF Chief

हमने 12 विमान नष्ट किए, उनके झूठे दावे चलने दो: IAF चीफ ने पाक को दी करारी चेतावनी

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला ने प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा स्टोरीज कॉपी की, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल, सोशल मीडिया पर तहलका!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home