• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मई में जीएसटी संग्रह 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

मई 2025 में भारत का जीएसटी संग्रह 16.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह अब तक के सबसे ऊंचे मासिक संग्रहों में से एक है, जो देश की मजबूत आर्थिक गतिविधियों, बेहतर कर अनुपालन और बढ़ती खपत को दर्शाता है।

  • Saurabh | 01 Jun 2025 06:02 PM
मई में जीएसटी संग्रह 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) संग्रह 16.4% बढ़कर ₹2.01 लाख करोड़ हो गया है। पिछले साल मई 2024 में यह आंकड़ा ₹1.73 लाख करोड़ था।

इस महीने CGST, SGST, IGST और उपकर सभी में साल-दर-साल बढ़त दर्ज की गई है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान कुल जीएसटी संग्रह ₹4.38 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि (₹3.83 लाख करोड़) की तुलना में 14.3% अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल जीएसटी संग्रह ₹22 लाख करोड़ रहा, जो 9.4% की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। इसके पहले 2023-24 में संग्रह ₹20.18 लाख करोड़ था, जो 11.7% की वृद्धि के साथ दर्ज किया गया था।

इन आंकड़ों से साफ है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, जिसे घरेलू खपत में सुधार और आयात गतिविधियों में तेजी ने सहयोग दिया है। यह आर्थिक सुधार और राजकोषीय मजबूती के संकेतक हैं, जो वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत की आर्थिक लचीलापन को दर्शाते हैं।

जरूरी जनकारी

भारत में जीएसटी 1 जुलाई 2017 से लागू हुआ था।

इसके तहत राज्यों को पांच साल तक राजस्व नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया गया था, जैसा कि जीएसटी (राज्यों को मुआवजा) अधिनियम, 2017 में प्रावधानित है।

हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, डिटर्जेंट, वॉशिंग पाउडर, गेहूं, चावल, दही, लस्सी, छाछ, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन जैसी आवश्यक वस्तुओं पर या तो जीएसटी दरें घटाई गई हैं या पूरी तरह खत्म की गई हैं, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ हुआ है।

जीएसटी परिषद, एक संघीय निकाय जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अध्यक्ष होते हैं और सभी राज्यों के वित्त मंत्री सदस्य होते हैं, ने जीएसटी व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने में अहम भूमिका निभाई है।

परिषद की अंतिम बैठक 21 दिसंबर को जैसलमेर, राजस्थान में हुई थी।

संबंधित ख़बरें
AAP सरकार का बड़ा फैसला – अब तक 50,000 से ज़्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

AAP सरकार का बड़ा फैसला – अब तक 50,000 से ज़्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

RCB से टकराने कौन जाएगा? मोदी स्टेडियम में आज होगी जंग-ए-आखिरी! क्वालीफ़ायर में बारिश की संभावना

RCB से टकराने कौन जाएगा? मोदी स्टेडियम में आज होगी जंग-ए-आखिरी! क्वालीफ़ायर में बारिश की संभावना

Tej Pratap

अर्जुन से बिछड़ने का सपना मत देखो, मैं कृष्ण हूं: तेज प्रताप का भावुक संदेश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home