• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

क्रिसमस पर OTT का डबल धमाका! ‘रिवॉल्वर रीटा’ और ‘आंध्र किंग तालुका’ मचाएंगी हंसी-एक्शन का तूफान

Christmas OTT Release 2025: क्रिसमस 2025 पर ओटीटी पर साउथ की दो जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं. ‘रिवॉल्वर रीटा’ और ‘आंध्र किंग तालुका’ कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा से भरपूर हैं. जानें कब और कहां देखें.

  • Samachaar Desk | 21 Dec 2025 01:03 PM
क्रिसमस पर OTT का डबल धमाका! ‘रिवॉल्वर रीटा’ और ‘आंध्र किंग तालुका’ मचाएंगी हंसी-एक्शन का तूफान

रिसमस वीकेंड आते ही हर कोई चाहता है कि घर बैठे परिवार के साथ कुछ हल्का-फुल्का और एंटरटेनिंग देखा जाए. ऐसे में सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद जब फिल्में ओटीटी पर आती हैं, तो उनका मजा दोगुना हो जाता है. इस क्रिसमस पर साउथ सिनेमा की दो शानदार फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं, जिनमें कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. हम बात कर रहे हैं ‘रिवॉल्वर रीटा’ और ‘आंध्र किंग तालुका’ की, जिन्हें दर्शकों से थिएटर में शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

‘रिवॉल्वर रीटा’: कॉमेडी और क्राइम का मेल

कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘रिवॉल्वर रीटा’ अब 25 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म एक आम लड़की रीटा की कहानी दिखाती है, जिसकी जिंदगी एक गलतफहमी के कारण पूरी तरह बदल जाती है. रीटा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन अचानक उसका परिवार दो खतरनाक गैंग्स की लड़ाई के बीच फंस जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

परिवार पर मंडराते खतरे के बीच रीटा खुद को कमजोर नहीं पड़ने देती. वह अपनी समझदारी, हिम्मत और आत्मविश्वास के दम पर गुंडों का सामना करती है और अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है. फिल्म में कॉमेडी और क्राइम का ऐसा संतुलन दिखाया गया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘रिवॉल्वर रीटा’ का सफर?

थिएटर में रिलीज के बाद ‘रिवॉल्वर रीटा’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा. कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, कहानी और कीर्ति सुरेश की दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. अगर आप यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो क्रिसमस के दिन इसे ओटीटी पर जरूर देख सकते हैं. खास बात यह है कि यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.

‘आंध्र किंग तालुका’

दूसरी फिल्म है ‘आंध्र किंग तालुका’, जो एक एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा है. यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे ओटीटी पर लाने का फैसला लिया गया है. फिल्म में राम पोथिनेनी, उपेंद्र और भाग्यश्री बोरसे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. कहानी और निर्देशन महेश बाबू पचिगोल्ला ने किया है.

फिल्म की कहानी सागर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुपरस्टार “आंध्र किंग” सूर्या कुमार का जबरदस्त फैन है. उसकी पूरी दुनिया अपने आइडल के आसपास ही घूमती है. फिल्म में फैनडम की दीवानगी, सपनों और हकीकत के बीच की टकराहट को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है.

कहां और किन भाषाओं में देखें ‘आंध्र किंग तालुका’?

‘आंध्र किंग तालुका’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी. अगर आपको एक्शन के साथ कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है.

क्रिसमस पर क्या देखें?

अगर इस क्रिसमस आप घर बैठे मनोरंजन करना चाहते हैं, तो ‘रिवॉल्वर रीटा’ और ‘आंध्र किंग तालुका’ दोनों ही फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. एक तरफ महिला किरदार की ताकत और कॉमेडी है, तो दूसरी तरफ फैनडम की दीवानगी और इमोशन्स. इस क्रिसमस ओटीटी पर साउथ सिनेमा का मजा दोगुना होने वाला है.

संबंधित ख़बरें
Waker Uz Zaman trending during bangladesh

बांग्लादेश संकट में वाकर-उज-जमान ने भारत को दिया भरोसा, यूनुस को भी मिला अल्टीमेटम

Johannesburg Bar Firing

बार में घुसते ही बरसी गोलियां! जोहान्सबर्ग में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Avatar 3

Avatar 3 में गोविंदा की एंट्री? वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप, जानिए सच्चाई और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home