• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Chunav 2025: महागठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, जनसुराज पार्टी से BJP को नया झटका?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन और NDA के बीच सघन मुकाबला. जानिए लोक पोल और एस इंडिया सर्वे में कौन सी सीटों पर किसका पलड़ा भारी, और जनसुराज पार्टी का असर.

  • Samachaar Desk | 27 Sep 2025 01:04 PM
Bihar Chunav 2025: महागठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर, जनसुराज पार्टी से BJP को नया झटका?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस साल के अंत में होने वाले हैं और परिणाम तय करेंगे कि अगले पांच साल राज्य की सत्ता किसके हाथ में होगी. चुनावी माहौल पहले से ही गरम है और हाल ही में आए दो बड़े सर्वे लोक पोल और एस इंडिया ने इस बार की चुनावी तस्वीर पेश की है. दोनों सर्वे में महागठबंधन और NDA के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, वहीं प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज भी वोटरों के बीच अपनी पैठ बनाने में सक्रिय नजर आ रही है.

लोक पोल सर्वे के अनुसार महागठबंधन 118 से 126 सीटें जीत सकता है, जबकि NDA को 105 से 114 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य छोटे दलों को 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं और इस लिहाज से महागठबंधन बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है. वोट शेयर की बात करें तो महागठबंधन 39–42% और NDA 38–41% पर है. अंतर कम है, लेकिन सीटों की गणित में महागठबंधन को बढ़त मिल सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

षेत्रवार चुनावी परिदृश्य

एस इंडिया सर्वे ने क्षेत्रवार आंकड़े पेश किए हैं. पूर्णिया की 24 सीटों पर मुस्लिम वोटरों के प्रभाव के चलते महागठबंधन को फायदा हो सकता है, जबकि NDA की पकड़ भी मजबूत बनी रहेगी. मगध की 26 सीटों पर NDA पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और महागठबंधन थोड़ा पीछे रह सकता है. भोजपुर की 22 सीटों पर NDA मजबूत स्थिति में है. भागलपुर की 12 सीटों पर दोनों बड़े गठबंधनों को लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन जनसुराज पार्टी धीरे-धीरे अपने प्रभाव को बढ़ा रही है.

जनसुराज पार्टी का प्रभाव

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी इस चुनाव में नया फैक्टर साबित हो सकती है. हालांकि सीटों की संख्या सीमित रह सकती है, लेकिन वोट शेयर में बढ़त बड़े दलों की रणनीति और समीकरण को प्रभावित कर सकती है.

कुल मिलाकर लोक पोल सर्वे महागठबंधन को आगे दिखाता है, जबकि एस इंडिया सर्वे कुछ क्षेत्रों में NDA की स्थिति बेहतर बताता है. साफ है कि इस बार का चुनाव बेहद कड़ा और कांटे का होगा. बिहार की राजनीति में हर सीट की अहमियत है और छोटे दलों का प्रदर्शन भी अंतिम नतीजों पर असर डाल सकता है.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

नालों की सफाई और बांधों की गाद पर सीएम मान का बड़ा बयान

150 new dialysis machines

दिल्ली सरकार ने 6 अस्पतालों में लगाई 150 नई डायलिसिस मशीनें

Delhi Traffic Police attack

बिना हेलमेट रोका तो भड़की भीड़, सब-इंस्पेक्टर की पिटाई और वर्दी फाड़ी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home