• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बेंगलुरु में शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, छात्रा से रेप, ब्लैकमेल और धमकी का मामला, तीन गिरफ्तार

बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज में दो शिक्षकों—फिजिक्स लेक्चरर नरेंद्र और बायोलॉजी लेक्चरर संदीप—पर एक छात्रा के साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है.

  • Samachaar Desk | 15 Jul 2025 07:41 PM
बेंगलुरु में शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, छात्रा से रेप, ब्लैकमेल और धमकी का मामला, तीन गिरफ्तार

शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ते यौन शोषण के मामलों के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ उसी कॉलेज में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों और उनके एक दोस्त ने मिलकर बलात्कार किया, ब्लैकमेल किया और बार-बार यौन शोषण किया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा है. उसी कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर नरेंद्र और बायोलॉजी के लेक्चरर संदीप पढ़ाते हैं. दोनों ने अपने दोस्त अनूप के साथ मिलकर छात्रा को फंसाया. शुरुआत में नरेंद्र ने नोट्स देने के बहाने छात्रा से दोस्ती की. फिर एक दिन वह उसे अपने दोस्त अनूप के फ्लैट पर लेकर गया और वहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए. छात्रा को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ब्लैकमेल और यौन शोषण का सिलसिला

कुछ दिनों बाद संदीप नाम के बायोलॉजी टीचर ने भी छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया. उसने कहा कि उसके पास नरेंद्र और छात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो हैं और इसी बहाने उसने भी छात्रा का यौन शोषण किया. इसके बाद अनूप ने छात्रा को फ्लैट में घुसते वक्त की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर डराया और फिर उसका शोषण किया.

परिवार और पुलिस की कार्रवाई

डर और मानसिक पीड़ा से जूझ रही छात्रा ने आखिरकार अपने माता-पिता को सारी बात बताई. इसके बाद परिवार ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग से संपर्क किया और मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों, ‘नरेंद्र, संदीप और अनूप’, को गिरफ्तार कर लिया है.

समाज के लिए एक चेतावनी

यह मामला सिर्फ एक छात्रा की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है. जब शिक्षक ही विश्वासघात करें, तो छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण की कल्पना करना कठिन हो जाता है. ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और दोषियों को कड़ी सजा.

संबंधित ख़बरें
gulab kataria

अब हर बुधवार लगाएंगे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दरबार- जनता से करेंगे सीधा संवाद

Viral News

क्या समोसा, जलेबी और लड्डू सेहत के लिए खतरा बन चुके हैं? जानें वायरल खबर की सच्चाई!

Shubhanshu Shukla

गगनयान मिशन को नई उड़ान देंगे Shubhanshu Shukla के अंतरिक्ष प्रयोग, जानें क्या हैं वो 7 बड़े एक्सपेरिमेंट्स

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home