• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

50 लाख देने को तैयार, क्या वे मेरे बेटे को वापस लाएंगे?: बेंगलुरु भगदड़ पर परिजनों का सवाल

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद, मृतकों के परिजनों ने सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में दिए जाने वाले 50 लाख रुपए पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने पैसे देने से क्या उनका बेटा वापस आ जाएगा

  • Saurabh | 05 Jun 2025 04:35 PM
50 लाख देने को तैयार, क्या वे मेरे बेटे को वापस लाएंगे?: बेंगलुरु भगदड़ पर परिजनों का सवाल

आईपीएल जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम की एक झलक पाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमा भीड़ में बुधवार को भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की जान चली गई। अगले दिन, पीड़ितों के परिजनों ने सरकार और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए।

1. दिव्यांशी बीएस – विराट को देखने की ख्वाहिश ने जान ले ली

14 साल की दिव्यांशी विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन थी। वह अपनी मां अश्विनी के साथ स्टेडियम पहुंची थी। मां ने कहा, “वो विराट को करीब से देखना चाहती थी, लेकिन उसी ने उसकी जान ले ली।” दिव्यांशी 9वीं में पढ़ती थी, डांसर थी और पशु चिकित्सक बनना चाहती थी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2. मनोज कुमार – पिता के सामने बिखर गया सपना

20 साल के मनोज कुमार बीबीए के छात्र थे। उनके पिता देवराज पानीपुरी बेचते हैं। उन्होंने बताया, "टीवी पर खबर देखी तो बेटे को फोन किया, किसी और ने उठाया। फिर पुलिस का फोन आया और अस्पताल बुलाया गया।" देवराज ने कहा, "सरकार कह रही है 10 लाख देगी, मैं 50 लाख देने को तैयार हूं... क्या वे मेरे बेटे को लौटा सकते हैं?"

3. प्रज्वल जी – मां के मना करने के बावजूद स्टेडियम गया

22 साल के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट प्रज्वल को आरसीबी से प्यार था। उनकी मां पवित्रा ने कहा, “मैंने मना किया था, लेकिन वह गया।” जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब अज्ञात शवों में उनका बेटा भी था। मां बोलीं, "जब वह घर पर सोता था, तब उसका शव वहां रखा था। सरकार ने मेरे बेटे को मार डाला।"

4. पूर्ण चंद्र – शादी से पहले गया था स्टेडियम

26 साल के पूर्ण चंद्र मैसूर में इंजीनियर थे और स्टेडियम जाने से पहले एक लड़की से मिलने आए थे, जिससे उनका विवाह तय हो रहा था। उनके पिता ने कहा, "हमें नहीं पता था कि वो स्टेडियम गया। शाम को खबर मिली कि वह नहीं रहा।"

5. चिन्मयी शेट्टी – सहपाठियों के साथ गई थी

19 साल की इंजीनियरिंग छात्रा चिन्मयी को क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन वह सहेलियों के साथ स्टेडियम गई थी। पिता करुणाकर बोले, "उसने दोपहर को बताया कि वह जा रही है। शाम को खबर आई कि वह मर चुकी है। मुआवजा नहीं चाहिए, मुझे मेरी बेटी चाहिए।"

6. शिवलिंगु चंदप्पा – टीसी लेने आया था, लौटकर नहीं गया

17 साल का शिवलिंगु यादगीर से बेंगलुरु अपना स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने आया था। काम खत्म करने के बाद वह स्टेडियम चला गया। शाम को परिजनों को खबर मिली कि वह भगदड़ में मारा गया। उसके पिता ने कहा, "मैं टीवी देख रहा था और सोच रहा था ये लोग वहां क्यों गए, तब नहीं पता था कि मेरा बेटा भी उन्हीं में था।"

7. भौमिक लक्ष्मण – दोस्तों के साथ गया, लौटकर नहीं आया

19 साल का भौमिक बिना बताए दोस्तों के साथ स्टेडियम गया था। दोपहर में उसने मां को वीडियो कॉल की थी, लेकिन बाद में संपर्क नहीं हो पाया। पिता लक्ष्मण ने कहा, "अगर समय पर इलाज मिला होता तो मेरा बेटा बच सकता था। ये सरकार और एजेंसियों की लापरवाही है।"

संबंधित ख़बरें
लाश, माछेटी, खून से सना रेनकोट और गायब दुल्हन- इंदौर कपल केस बना नेशनल थ्रिलर

लाश, माछेटी, खून से सना रेनकोट और गायब दुल्हन- इंदौर कपल केस बना नेशनल थ्रिलर

RCB की जीत में मौत का तांडव! किसने ली जश्न को जलसे में बदलने की जिम्मेदारी?

RCB की जीत में मौत का तांडव! किसने ली जश्न को जलसे में बदलने की जिम्मेदारी?

 'बेटे का शव बिना पोस्टमॉर्टम दे दो', सुनते ही रोने लगे  DK शिवकुमार; RCB जश्न में मातम का जिम्मेदार कौन?

'बेटे का शव बिना पोस्टमॉर्टम दे दो', सुनते ही रोने लगे DK शिवकुमार; RCB जश्न में मातम का जिम्मेदार कौन?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home