• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

189 की मौत, 824 घायल... फिर भी नहीं साबित कर पाई जांच एजेंसियां! HC ने 12 दोषियों को किया बरी

साल 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेन में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को उस विशेष अदालत के आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें 12 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था.

  • Golu Dwivedi | 21 Jul 2025 11:39 AM
189 की मौत, 824 घायल... फिर भी नहीं साबित कर पाई जांच एजेंसियां! HC ने 12 दोषियों को किया बरी

साल 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेन में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को उस विशेष अदालत के आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें 12 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था. हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में असफल रहा कि आरोपियों का घटना से कोई स्पष्ट और ठोस संबंध है.

11 जुलाई 2006 को मुंबई की पश्चिमी लोकल लाइन पर सात अलग-अलग ट्रेनों में हुए धमाकों ने पूरे देश को दहला दिया था. इस आतंकी हमले में 189 लोगों की जान गई थी और 824 से अधिक लोग घायल हुए थे. करीब 9 साल बाद, 2015 में एक विशेष एमसीओसीए अदालत ने पांच आरोपियों को फांसी की सजा और सात को उम्रकैद सुनाई थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के फैसले को किया खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट की विशेष पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति श्याम चंदक शामिल थे, ने 2015 के फैसले को खारिज करते हुए कहा, “अभियोजन यह साबित करने में पूर्णतः विफल रहा है कि आरोपी घटना में संलिप्त थे. संदेह के परे मामला साबित नहीं हो सका. इस निर्णय से पहले अदालत ने करीब छह महीनों तक नियमित सुनवाई की। पांच महीने पहले ही कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

मौत की सजा पाए थे ये आरोपी

जिन आरोपियों को विशेष अदालत ने बम लगाने का दोषी माना था और जिन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी, उनमें शामिल हैं, कमाल अंसारी (बिहार), मोहम्मद फैसल अताउर रहमान शेख (मुंबई), एहतेशाम कुतुबुद्दीन सिद्दीकी (ठाणे), नावेद हुसैन खान (सिकंदराबाद), आसिफ खान (जलगांव, महाराष्ट्र), इन पर आरोप था कि इन्होंने ही ट्रेनों में बम लगाए थे.

अब तक क्या हुआ था इस केस में?

2015 में महाराष्ट्र सरकार ने इन पांच दोषियों को दी गई फांसी की सजा को बॉम्बे हाईकोर्ट से मंजूरी दिलाने के लिए अर्जी दायर की थी, क्योंकि कानून के तहत किसी भी मौत की सजा को हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी होती है. वहीं दूसरी ओर, सभी दोषियों ने विशेष अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इस बीच 2021 में एक आरोपी की COVID-19 से मौत हो गई थी.

बचाव पक्ष की दलीलें और सरकारी पक्ष की प्रतिक्रिया

आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं एस मुरलीधर, युग मोहित चौधरी, नित्या रामकृष्णन और एस नागमुथु ने पैरवी की. उन्होंने अदालत में तर्क दिया कि इस केस की जांच और सुनवाई में गंभीर खामियां थीं और निचली अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में गलत निर्णय दिया. वहीं राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजा ठाकरे ने दलील दी कि यह मामला “दुर्लभतम में दुर्लभ” की श्रेणी में आता है, इसलिए दोषियों को फांसी की सजा उचित थी.

संबंधित ख़बरें
himesh reshammiya

कॉन्सर्ट में म्यूजिक के साथ इमोशन्स का फुल तड़का! हिमेश रेशमिया ने सेना को किया सलाम, Video वायरल

Narendra Modi

संसद का मानसून सत्र बना 'विजय उत्सव', पीएम मोदी बोले - 22 मिनट में पाकिस्तान में घुसे और खात्मा कर आए!

medicines

फार्मेसी से खरीदी दवा भी हो सकती है नकली! पैकिंग से क्यूआर कोड तक ऐसे करें चेक!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home