• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

कम नींद लेकर बन रहे हैं स्मार्ट? दिल का दौरा, डिप्रेशन और समय से पहले बुढ़ापा कर रहा है इंतजार! जानें

Health Tips: आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत ने नींद की गुणवत्ता को खराब कर दिया है. सिर्फ 2-3 घंटे की नींद शरीर और दिमाग को ठीक से रिचार्ज नहीं कर पाती, जिससे दिल की बीमारियां, डिप्रेशन और मोटापा जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्कों को रोजाना 6-8 घंटे की नींद ज़रूरी है. अच्छी नींद ही बेहतर मानसिक और शारीरिक सेहत की चाबी है.

  • Samachaar Desk | 14 Jun 2025 09:35 PM
कम नींद लेकर बन रहे हैं स्मार्ट? दिल का दौरा, डिप्रेशन और समय से पहले बुढ़ापा कर रहा है इंतजार! जानें

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत ने हमारी नींद पर गहरी चोट पहुंचाई है. लोग इसे सामान्य समझते हैं, लेकिन कम नींद धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों पर गंभीर असर डालती है. नींद सिर्फ थकान मिटाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को रिपेयर और रिचार्ज करने के लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि कम नींद लेने की आदत से आपकी सेहत पर क्या-क्या असर पड़ सकता है.

अनहेल्दी लाइफस्टाइल से बिगड़ती नींद की आदतें

आजकल बहुत से लोग रात 2-3 बजे तक फोन चलाते हैं, नेटफ्लिक्स देखते हैं या लैपटॉप पर काम करते हैं. इस वजह से शरीर की स्लीप साइकिल पूरी तरह गड़बड़ा जाती है, जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

ये भी पढें

  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

सिर्फ 2-3 घंटे की नींद नहीं है पर्याप्त

बहुत से लोग सोचते हैं कि कम नींद से समय बचता है, लेकिन असल में यह शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह है. 2-3 घंटे की नींद से न तो मस्तिष्क ठीक से रिचार्ज हो पाता है और न ही शरीर. कम नींद लेने से हृदय को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. रिसर्च भी साबित करती हैं कि जो लोग कम सोते हैं, उनमें हृदय रोग की संभावना ज़्यादा होती है.

डिप्रेशन और मानसिक अस्थिरता

अच्छी नींद मस्तिष्क के रिस्टार्ट बटन की तरह होती है. नींद पूरी न होने से मूड स्विंग, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियां शुरू हो जाती हैं. कई बार इसका पता लोगों को तब चलता है जब स्थिति गंभीर हो चुकी होती है.

स्किन हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर

अगर आप समय से पहले उम्रदराज़ दिखने लगे हैं, तो इसकी वजह कम नींद भी हो सकती है. नींद की कमी से त्वचा पर डार्क सर्कल, पिंपल्स और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं. नींद पूरी न होने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे आप ज़रूरत से ज़्यादा खाते हैं. इसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है और मोटापा बढ़ने लगता है.

कम नींद लेने से आपकी सोचने-समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है. मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा और एकाग्रता की कमी होने लगती है.

कितनी नींद है जरूरी?

विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों को 10-12 घंटे और वयस्कों को कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि मानसिक रूप से भी आप फिट रहेंगे. नींद को हल्के में लेना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है. यह एक ऐसी दवा है जो बिना खर्च किए, आपको सेहतमंद रखती है. इसीलिए मोबाइल और टीवी को किनारे रखें और अपनी नींद को प्राथमिकता दें. याद रखिए, अच्छी नींद ही अच्छी जिंदगी की चाबी है.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
Ahmedabad Plane Crash

Viral Video: चमत्कार या आस्था का संदेश? अहमदाबाद प्लेन क्रैश में लड्डू गोपाल की मूर्ति और गीता सही-सलामत मिली!

पंजाब में मास्क की Entry!  कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

पंजाब में मास्क की Entry! कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

WTC Finals 2025

खत्म हुआ 27 साल का इंतजार, South Africa अब नहीं ‘Chokers’, जीत के बाद Social Media पर Memes की बाढ़!

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home