• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

मीठा भी और हेल्दी भी! जानिए डायबिटीज मरीज खजूर कैसे और कितनी मात्रा में खा सकते हैं

मीठे स्वाद वाला खजूर डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान भी हो सकता है और खतरा भी- जानिए कौन-सी किस्में और कितनी मात्रा इसे सेहतमंद बना सकती हैं.

  • Samachaar Desk | 11 Aug 2025 10:09 AM
मीठा भी और हेल्दी भी! जानिए डायबिटीज मरीज खजूर कैसे और कितनी मात्रा में खा सकते हैं

Dates Benefits : खजूर एक ऐसा फल है जो अपने मीठे स्वाद, गूदेदार बनावट और भरपूर पोषक तत्वों के कारण दुनिया भर में पसंद किया जाता है. इसे लोग ताजा भी खाते हैं और सूखे फलों के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. मिठाइयों, स्मूदी, केक और डेजर्ट में नेचुरल स्वीटनर के रूप में खजूर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. लेकिन जब बात डायबिटीज मरीजों की आती है, तो सवाल उठता है – क्या उनके लिए खजूर सुरक्षित है?

डायबिटीज मरीज और खजूर – विशेषज्ञ की राय

न्यूट्रीशियन व कीटो डाइट कोच स्वाति सिंह बताती हैं कि खजूर में प्राकृतिक शुगर यानी फ्रुक्टोज और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता. डायबिटीज मरीज अगर मीठा खाने की क्रेविंग महसूस करें, तो नाश्ते के बाद या किसी हेल्दी मील के साथ 1 खजूर खाया जा सकता है, बशर्ते उसका GI (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) कम हो.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खजूर का GI और GL – जानना जरूरी

साधारण खजूर का GI 55.2 से 74.6 के बीच होता है. डायबिटीज मरीजों को आमतौर पर 55 से कम GI वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है. हालांकि, कुछ किस्मों के खजूर जैसे –

शकरा (GI 42.8) सुक्करी (GI 43.4) सागई (GI 44.6) इनका GI कम होने के कारण इन्हें सीमित मात्रा में खाया जा सकता है. इसके अलावा, खजूर का GL (ग्लाइसेमिक लोड) 8.5 से 24 तक होता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में खा रहे हैं.

खजूर खाने के स्वास्थ्य लाभ

सीमित मात्रा में खजूर खाने से न सिर्फ मीठे की क्रेविंग पूरी होती है, बल्कि शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं –

फाइबर का अच्छा स्रोत – पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज से बचाता है. विटामिन और मिनरल्स – इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, और बी-विटामिन्स मौजूद होते हैं. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर – सूजन कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है. इम्यूनिटी बूस्टर – रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है. हार्ट हेल्थ सपोर्ट – कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक.

कितना खाएं और कब?

स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 2-3 खजूर आराम से खा सकते हैं. डायबिटीज मरीजों के लिए यह मात्रा 1-2 खजूर तक सीमित होनी चाहिए और वह भी भोजन के साथ या बाद में, ताकि ब्लड शुगर पर असर कम हो.

निष्कर्ष

खजूर मीठा जरूर है, लेकिन इसका फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होना इसे हेल्दी बनाता है. डायबिटीज मरीज इसे सीमित मात्रा में, सही समय पर और कम GI वाली किस्म का चुनकर खा सकते हैं, ताकि मीठे का स्वाद भी मिले और सेहत भी बनी रहे.

संबंधित ख़बरें
abir gulaal

फवाद खान और वाणी कपूर की अबीर गुलाल जल्द होगी रिलीज! मेकर्स ने अपनाई सरदार जी 3 रणनीति

hina khan

बीमारी के बाद करियर पर लगी ब्रेक, हिना खान की इमोशनल वापसी ने जीता फैंस का दिल….!

breastfeeding

सिर्फ दूध पिलाना ही काफी नहीं! जानें वह तरीके जो बच्चे की ग्रोथ को बना देंगे दोगुना तेज!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home