• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

रसोई की इस छोटी सी काली दानेदार चीज़ में छुपा है सेहत का बड़ा राज, मौत को छोड़कर हर बीमारी का इलाज!

छोटी सी दिखने वाली कलौंजी सेहत का खजाना है. ये इम्यूनिटी बढ़ाने, हार्ट हेल्थ, डायबिटीज कंट्रोल, वजन घटाने, पाचन सुधार, स्किन-बाल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.

  • Samachaar Desk | 28 Sep 2025 09:17 PM
रसोई की इस छोटी सी काली दानेदार चीज़ में छुपा है सेहत का बड़ा राज, मौत को छोड़कर हर बीमारी का इलाज!

भारतीय रसोई में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी खजाने से कम नहीं हैं. इन्हीं में से एक छोटा सा लेकिन बेहद ताकतवर मसाला है कलौंजी, जिसे मंगरेल भी कहा जाता है. आयुर्वेद में इसे सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. मान्यता है कि मौत को छोड़कर लगभग हर बीमारी का इलाज कलौंजी में छिपा है. आइए जानते हैं इस अद्भुत मसाले के फायदे.

कलौंजी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यही कारण है कि यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. नियमित सेवन करने पर मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, बुखार और संक्रमण आसानी से शरीर पर हावी नहीं हो पाते.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दिल की बीमारियों से बचाव और वजन घटाने में मददगार

कलौंजी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है. यही कारण है कि इसे हृदय रोगों की रोकथाम के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह कारगर है. कलौंजी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है.

डायबिटीज और पाचन तंत्र का रखवाला

रिसर्च में पाया गया है कि कलौंजी ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है. टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इसका सेवन खास लाभकारी हो सकता है. वहीं, पाचन संबंधी परेशानियों जैसे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में भी यह राहत देती है. यह आंतों को मजबूत बनाकर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है.

सर्दी-जुकाम, बाल और स्किन के लिए वरदान

कलौंजी के तेल को बालों पर लगाने से हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या कम होती है. वहीं, स्किन पर इसका प्रयोग मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करता है. इसके अलावा, कलौंजी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश, खांसी और जुकाम से राहत देते हैं. शहद के साथ इसका सेवन और भी ज्यादा असरदार साबित होता है.

मानसिक स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए फायदेमंद

कलौंजी याददाश्त और एकाग्रता को बेहतर बनाने में सहायक मानी जाती है. इसके नियमित सेवन से दिमाग को पोषण मिलता है और ब्रेन हेल्थ मजबूत होती है. महिलाओं के लिए यह हार्मोनल असंतुलन और थायराइड जैसी समस्याओं में भी उपयोगी है.

सेवन का तरीका

कलौंजी का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है. इसे हल्की आंच पर भूनकर पाउडर बना लें और सुबह गुनगुने पानी या शहद के साथ लें. चाहें तो इसे सलाद, सब्ज़ी या दाल में भी मिलाकर खा सकते हैं

संबंधित ख़बरें
IND vs PAK Live Score

IND vs PAK Live: टकराव का आज महा मुकाबला! किसके सर सजेगा Asia Cup का ताज, देखें

navratri 2025

Navratri 2025: नवरात्रि में हलवा-पूरी और काले चने का प्रसाद क्यों चढ़ाया जाता है?

ITR

क्या होता है बिलेटेड ITR, कैसे करते हैं इसे फाइल?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home