• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

आंखों में दिखें ये लक्षण, तो तुरंत हो जाएं Alert, इन जानलेवा बीमारियों का हो सकता है इशारा!

आंखों में दिखने वाले कुछ संकेत गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं. जैसे आंखों का पीलापन लिवर की समस्या, सूजन थायराइड, ड्राईनेस हार्मोनल या ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है.

  • Samachaar Desk | 08 Jul 2025 09:40 PM
आंखों में दिखें ये लक्षण, तो तुरंत हो जाएं Alert, इन जानलेवा बीमारियों का हो सकता है इशारा!

आंखें हमारे शरीर का ऐसा अंग हैं, जो न सिर्फ दुनिया को देखने का जरिया हैं, बल्कि शरीर में चल रही कई बीमारियों की चेतावनी भी समय रहते दे देती हैं. शरीर में अगर कोई अंदरूनी गड़बड़ी हो रही हो, तो इसका असर सबसे पहले आंखों में दिखाई देना शुरू हो सकता है. ऐसे में आंखों को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं, आंखों में दिखने वाले कुछ खास लक्षणों के जरिए कौन-सी बीमारियों का संकेत मिलता है.

ड्राई आई सिंड्रोम

लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से आंखों में सूखापन आना आम बात हो गई है. लेकिन अगर आपको बार-बार ड्राईनेस महसूस हो रही है, तो यह हार्मोनल बदलाव, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर या प्रदूषण से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लोअर लैशलाइन में पीलापन

अगर आंखों के निचले हिस्से (जहां काजल लगाया जाता है) का रंग गुलाबी न होकर पीला दिखाई दे, तो यह शरीर में खून की कमी (एनीमिया), विटामिन B12 की कमी या किडनी संबंधी बीमारी का इशारा करता है.

कॉर्निया के चारों ओर रिंग

आंख के अंदर कॉर्निया के आस-पास सफेद या ग्रे रंग की रिंग बनती दिखाई दे, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज या बढ़े हुए ट्राईग्लिसराइड्स का लक्षण हो सकता है. उम्र बढ़ने पर यह सामान्य भी हो सकता है, लेकिन युवाओं में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

नाइट ब्लाइंडनेस (रतौंधी)

अगर रात में सही से देख पाना मुश्किल हो रहा है, तो यह विटामिन A की गंभीर कमी या डायबिटीज की वजह से हो सकता है. कई मामलों में यह जेनेटिक भी होता है.

आंखों का पीलापन

आंखों का सफेद भाग अगर पीला दिखाई दे रहा है, तो यह लिवर की खराबी, पित्ताशय में रुकावट या पैनक्रियाज की बीमारी की ओर इशारा करता है. इसे जॉन्डिस का संकेत भी माना जाता है.

अगर आंखों के ऊपर बार-बार सूजन आ रही है, तो यह हाइपरथायरॉयडिज्म या इन्फ्लेमेटरी डिजीज का संकेत हो सकता है. लगातार सूजन को हल्के में न लें. आंखों में दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे बदलाव बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं. समय रहते पहचान और सही इलाज से आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं. यदि ऐसी कोई भी समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो बिना देरी डॉक्टर से संपर्क करें.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
Sawan Somvar Vrat 2025

सावन व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना सेहत और पुण्य दोनों जाएंगे हाथ से!

Facebook

आपके Facebook अकाउंट का हो रहा है गलत इस्तेमाल? अब मिनटों में लगाएं पता!

Delhi old vehicle ban

दिल्ली-NCR में ओवरएज वाहनों पर लगेगी लगाम, 1 नवंबर से पांच जिलों में एकसाथ होगी कार्रवाई

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home