• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली-NCR में ओवरएज वाहनों पर लगेगी लगाम, 1 नवंबर से पांच जिलों में एकसाथ होगी कार्रवाई

दिल्ली और एनसीआर में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर कार्रवाई अब 1 नवंबर 2025 से शुरू होगी. यह सख्ती दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और सोनीपत में भी लागू होगी.

  • Samachaar Desk | 08 Jul 2025 08:25 PM
दिल्ली-NCR में ओवरएज वाहनों पर लगेगी लगाम, 1 नवंबर से पांच जिलों में एकसाथ होगी कार्रवाई

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर लंबे समय से चल रही बहस और सख्ती के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की हालिया बैठक में तय किया गया है कि दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर कार्रवाई अब 1 नवंबर 2025 से शुरू होगी.

अब केवल दिल्ली नहीं, NCR के 5 ज़िले भी रडार पर

अब यह सख्ती केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी. 1 नवंबर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और सोनीपत में भी पुराने वाहनों के खिलाफ ईंधनबंदी और अन्य प्रतिबंध लागू किए जाएंगे. आयोग का मानना है कि पूरे NCR में एक साथ यह नीति लागू करना अधिक प्रभावी होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्यों लिया गया यह फैसला?

दिल्ली सरकार ने हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण निकाय को पत्र लिखकर ईंधनबंदी के आदेश पर रोक की मांग की थी. इस नियम के तहत पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाई गई थी, जिससे आम जनता खासकर मध्यम वर्ग को खासी परेशानी हो रही थी.

सरकार का तर्क था कि जब तक पूरे एनसीआर में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडिंग (ANPR) सिस्टम पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता, तब तक इस नियम को स्थगित किया जाए.

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री आमने-सामने

इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि यह फैसला अभी लागू करना उचित नहीं है क्योंकि इससे आम आदमी को आर्थिक रूप से नुकसान होगा.

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि उनकी सरकार यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएगी. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए पहले से ही कई कदम उठा रही है और वह कोर्ट को इस संबंध में विस्तार से जानकारी देगी.

1 नवंबर से दिल्ली समेत पांच एनसीआर जिलों में पुराने वाहनों पर कड़ी कार्रवाई शुरू होने जा रही है. अगर आपकी गाड़ी तय सीमा से पुरानी है, तो वक्त रहते सतर्क हो जाएं, वरना जुर्माना या वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई हो सकती है. यह कदम पर्यावरण सुधार के लिहाज से भले ही सही हो, लेकिन इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर भी बहस जारी है.

संबंधित ख़बरें
पंजाब बना देश का पहला राज्य जहां हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख का हेल्थ कवर, केजरीवाल-मान ने की ऐतिहासिक योजना की शुरुआत

पंजाब बना देश का पहला राज्य जहां हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख का हेल्थ कवर, केजरीवाल-मान ने की ऐतिहासिक योजना की शुरुआत

Sawan Somvar Vrat 2025

सावन व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना सेहत और पुण्य दोनों जाएंगे हाथ से!

Facebook

आपके Facebook अकाउंट का हो रहा है गलत इस्तेमाल? अब मिनटों में लगाएं पता!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home