• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

सलमान खान की मां किस एक्ट्रेस की फैन है, बेटे ने किया था खुलासा..!

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ और ‘मिले जब हम-तुम’ जैसे शोज से पहचान बनाई. बर्थडे स्पेशल में जानें उनका करियर, शादी और मौजूदा लाइफ अपडेट.

  • Samachaar Desk | 17 Sep 2025 08:35 PM
सलमान खान की मां किस एक्ट्रेस की फैन है, बेटे ने किया था खुलासा..!

17 सितंबर 1983 को मुंबई में जन्मीं सनाया ईरानी का बचपन हमेशा से ग्लैमरस दुनिया के प्रति आकर्षित रहा. उन्होंने कॉमर्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद एमबीए में एडमिशन लिया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी. रैंप और ऐड्स के जरिए उनकी पहचान बढ़ने लगी और जल्द ही उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने का फैसला किया. इसके बाद सनाया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

टीवी पर अपनी पहचान बनाने वाली सनाया ईरानी ‘बिग बॉस 7’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने एक खास किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी मां सलमा खान, सनाया की बड़ी फैन हैं. यहां तक कि मजाक में उन्होंने कहा था कि अगर उनका बस चले तो वो सनाया को बहू बना लें. इस बात को सुनकर सनाया शर्मा भी गई थीं और हंसते-हंसते रह गईं. यह पल आज भी उनके करियर का यादगार हिस्सा माना जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टीवी पर चमका करियर

सनाया का टीवी करियर कई सुपरहिट शोज से जुड़ा रहा है. ‘मिले जब हम-तुम’ में गुंजन के किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बाद ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ में खुफिया अंदाज वाली खुषी कुमारी गुप्ता के रूप में उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी. लोगों ने उन्हें ‘रंगरसिया’ और ‘छनछन’ जैसे शोज में भी खूब पसंद किया.

सिर्फ फिक्शन ही नहीं, बल्कि रियलिटी शोज में भी सनाया ने अपना जलवा दिखाया. ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ में उनकी परफॉर्मेंस आज भी याद की जाती है. वहीं फिल्मों की बात करें तो उन्होंने आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म फना (2006) में भी एक छोटा लेकिन अहम रोल निभाया था.

पर्सनल लाइफ और शादी

‘मिले जब हम-तुम’ के सेट पर ही उनकी मुलाकात को-स्टार मोहित सहगल से हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और 2016 में दोनों ने शादी कर ली. आज ये कपल टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं और फैंस इन्हें खूब सराहते हैं.

वेब सीरीज और नए प्रोजेक्ट्स

टीवी से आगे बढ़ते हुए सनाया ने वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखा. ‘जिंदाबाद’ और ‘घोस्ट’ में उनके काम को सराहा गया. हाल ही में वो ‘बटरफ्लाई सीजन 4’ में भी दिखाई दी थीं. फिलहाल सनाया कुछ नए प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रही हैं और साथ ही अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं.

संबंधित ख़बरें
shahrukh khan

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कैमरे के सामने क्यों नहीं हंसते हैं?

car challan

सभी को नहीं मिलेगा फायदा – कौन से चालान माफ होंगे और किन्हें राहत से बाहर रखा गया है?

h3n2 virus

जानें आखिर क्या है H3N2 वायरस और क्यों दिल्ली में तेजी से फैल रहा है संक्रमण?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home