• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

500 रुपये लेकर गांव से भागे रवि किशन, पिता की पिटाई के पीछे छुपा हैरान करने वाला राज…!

रवि किशन ने बचपन के ऐसे राज खोले जिन्हें सुनकर हर कोई चौंक जाएगा- मंदिर से चोरी, पिता की सजा और मुंबई भागने की कहानी! आइए जानते हैं-

  • Samachaar Desk | 24 Jul 2025 09:51 AM
500 रुपये लेकर गांव से भागे रवि किशन, पिता की पिटाई के पीछे छुपा हैरान करने वाला राज…!

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन आज करोड़ों फैंस के दिलों में राज करते हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं. लेकिन इस समय रवि किशन एक पुराने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने बचपन से जुड़ी ऐसी बातें बताई हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

मंदिर में पैसे क्यों उठाते थे रवि किशन?

रवि किशन दो साल पहले टीवी शो ‘आपकी अदालत’ में पहुंचे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बचपन में मंदिर और पिता की दुकान से पैसे उठाए थे? इस पर रवि किशन ने बिना झिझक सच कबूल किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता पुजारी थे और दूध की दुकान भी चलाते थे. रवि किशन ने कहा- ‘हर शनिवार लोग हनुमान जी के माथे पर सिक्का चिपकाते थे. मुझे लगता था कि हनुमान जी को सिक्कों से परेशानी होगी, इसलिए मैं वो पैसे निकाल लेता था. 10 पैसे, 20 पैसे जो भी होते, मैं ले लेता था. फिर दुकान से भी थोड़े पैसे निकालता था और सोचता था कि ये मेरा ही है.’

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पिता की सख्ती और सजा का किस्सा

रवि किशन ने बताया कि चोरी करने की सजा उन्हें मिलती थी. जब उनके पिता को पता चलता, तो वो लेदर की बेल्ट से उनकी पिटाई करते थे. उन्होंने कहा कि उस दौर की मार और सख्ती ने ही उन्हें मजबूत इंसान बनाया.

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


गांव छोड़कर मुंबई क्यों भागे?

इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने ये भी बताया कि किस वजह से उन्होंने अपना गांव छोड़ा. उन्होंने कहा- ‘एक दिन पिताजी ने मुझे इतना मारा कि मुझे लगा मैं नहीं बचूंगा. तब मेरी मां ने मुझे 500 रुपये देकर कहा कि भाग जाओ वरना जान नहीं बचेगी. उस समय मैंने जान बचाने के लिए घर छोड़ा और मुंबई आ गया. अगर वो घटना नहीं होती, तो शायद मैं कभी फिल्म इंडस्ट्री तक नहीं पहुंचता.’

रवि किशन का मानना है कि जिंदगी की कठिनाइयां इंसान को मजबूत बनाती हैं. उन्होंने कहा कि अगर वो पिटाई नहीं होती, तो शायद वो आज इस मुकाम पर नहीं होते. आज वो न केवल भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि बॉलीवुड और राजनीति में भी सक्रिय हैं.

संबंधित ख़बरें
delhi crime

Delhi News: पत्नी ने पति को चाकू मारकर मार डाला, बोली-"वो मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता था"

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 July, 2025 : वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी! आज आएगा धन का सैलाब, रिश्तों में भी आएगा बड़ा मोड़

mansa devi

मनसा से माया देवी तक! हरिद्वार के 5 ऐसे मंदिर जहां पूरी होती हैं हर मनोकामनाएं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home