• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Death Anniversary : रिया और अंकिता के बाद इन दो हिरोइनों से भी रहा था सुशांत का रिश्ता?

Sushant Singh Rajput Death Anniversary : जिसने पर्दे पर हर किरदार को जिया… क्या किसी ने उसके असली चेहरे को पढ़ा? सुशांत चले गए, लेकिन उनकी मुस्कान, परफॉर्मेंस और अधूरी कहानियां आज भी हमारे साथ हैं. आइए जानते हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में-

  • Samachaar Desk | 14 Jun 2025 08:53 AM
Death Anniversary : रिया और अंकिता के बाद इन दो हिरोइनों से भी रहा था सुशांत का रिश्ता?

Sushant Singh Rajput Death Anniversary : 14 जून 2020... ये वही तारीख है जिसने करोड़ों दिलों को चीर दिया. एक ऐसा दिन जब एक होनहार, टैलेंटेड और लाखों दिलों की धड़कन सुशांत सिंह राजपूत हमसे हमेशा के लिए दूर चला गया. वो न सिर्फ एक शानदार कलाकार थे, बल्कि एक ऐसा इंसान भी थे जो जिंदगी को अपने तरीके से जीना जानता था.

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी, लेकिन जल्द ही वो बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने लगे. ‘एम.एस. धोनी’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर स्थापित किया. उन्होंने बहुत कम वक्त में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली – एक ऐसी जगह जो आज भी खाली सी लगती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

निजी जिंदगी बनी चर्चा का विषय

एक तरफ जहां सुशांत का फिल्मी सफर शानदार था, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही. कई नाम उनके साथ जोड़े गए, लेकिन उन्होंने कभी कुछ खुलकर नहीं कहा.

अंकिता लोखंडे

‘पवित्र रिश्ता’ की शूटिंग के दौरान अंकिता लोखंडे और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दोनों का रिश्ता करीब 6 साल तक चला. ये एक ऐसा रिलेशनशिप था जो पब्लिक भी था और बेहद पसंद किया जाता था. लेकिन वक्त के साथ ये रिश्ता टूट गया और दोनों अपनी-अपनी राह पर चल पड़े.

रिया चक्रवर्ती

सुशांत की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रिया चक्रवर्ती को लेकर हुई. रिया ने खुलकर अपने और सुशांत के रिश्ते की बात मानी. दोनों साथ में वीडियो बनाते थे, फोटोज शेयर करते थे और सुशांत के आखिरी दिनों में रिया उनके सबसे करीब बताई गईं.

कृति सेनन

‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान कृति और सुशांत के बीच करीबी बढ़ी – ऐसी कई खबरें आईं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही.

सारा अली खान

‘केदारनाथ’ में सुशांत के साथ नजर आईं सारा अली खान के साथ भी उनके रिलेशन की चर्चा जोरों पर थी. दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन सारा ने हमेशा उन्हें ‘अच्छा दोस्त’ कहा. इसके बावजूद, उनके रिश्ते को लेकर फैंस और मीडिया में खूब बातें होती रहीं.

सुशांत की यादें

आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखकर भावुक हो जाते हैं. ‘छिछोरे’ की लाइनों से लेकर ‘एम.एस. धोनी’ की मेहनत तक – हर फ्रेम में सुशांत का जादू है. सुशांत की मौत ने सिर्फ एक कलाकार को नहीं, बल्कि कई सवालों को भी जन्म दिया – क्या वो अकेले थे? क्या उन्हें समझा गया? क्या उन्हें वो मिला जिसके वो हकदार थे?

संबंधित ख़बरें
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 14 June, 2025 : राशियों की किस्मत में आज क्या लिखा है, पढ़िए चौंकाने वाला राशिफल!

Happy people

जो लोग बुरा करते हैं वही सबसे खुश क्यों दिखते हैं, आखिर क्यों होता है ऐसा?

Father's Day 2025

Father's Day 2025 : इस बार फादर्स डे पर टाई या परफ्यूम नहीं... कुछ ऐसा दीजिए जो उनके लिए हो खास

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home