• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Special Ops 2 Review : स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी में छुपा ऐसा राज, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे!

Special Ops 2 Review : ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी शुरू होती है एक नामी वैज्ञानिक डॉ. पीयूष भार्गव के रहस्यमयी अपहरण और एक टॉप खुफिया अधिकारी की हत्या से. RAW ऑफिसर हिम्मत सिंह (के के मेनन) को जिम्मेदारी मिलती है भार्गव को सुरक्षित वापस लाने की. लेकिन इस बार दुश्मन छुपा है साइबर वॉर की दुनिया में—न कोई सुराग, न कोई चेहरा. टाइम कम है, खतरा बड़ा। क्या हिम्मत सिंह अपनी टीम के साथ इस अदृश्य मास्टरमाइंड को पकड़ पाएगा? जवाब मिलेगा 7 एपिसोड की इस थ्रिलर में, जो आपको आखिरी सीन तक सीट से हिलने नहीं देगी.

  • Samachaar Desk | 18 Jul 2025 09:52 AM
Special Ops 2 Review : स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी में छुपा ऐसा राज, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे!

 Special Ops 2 Review : OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई सीरीज ऐसी हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. जियो हॉटस्टार की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘स्पेशल ऑप्स’ उन्हीं में से एक है. लंबे इंतजार के बाद नीरज पांडे इस सीरीज का दूसरा सीजन लेकर आए हैं- ‘स्पेशल ऑप्स 2’, जिसकी स्ट्रीमिंग 18 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है. इस बार कहानी में क्या नया है? चलिए जानते हैं.

क्या है इस बार की कहानी?

पहला सीजन आतंकवादी हमलों के इर्द-गिर्द घूमता था, जबकि नया सीजन साइबर वॉर और नेशनल सिक्योरिटी के नए खतरों पर केंद्रित है. कहानी की शुरुआत होती है भारत के नामी वैज्ञानिक डॉ. पीयूष भार्गव (आरिफ जकारिया) के अपहरण और एक टॉप इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या से. इसके बाद बुलाई जाती है एक हाई-लेवल मीटिंग और जिम्मेदारी दी जाती है हिम्मत सिंह (के के मेनन) को—डॉ. भार्गव को सुरक्षित वापस लाने की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लेकिन चुनौती आसान नहीं है. न तो किडनैपर्स का मकसद पता है और न ही मास्टरमाइंड का चेहरा. इस मिशन में टाइम कम है और खतरे ज्यादा. क्या हिम्मत सिंह और उनकी टीम इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएगी? यही है इस सीजन का मुख्य सस्पेंस.

स्टारकास्ट: पुराने चेहरे और नए सरप्राइज

इस बार के के मेनन के साथ जुड़े हैं कई दमदार एक्टर्स- करण टैकर, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, शिखा तलसानिया, विनय पाठक, परमीत सेठी और कालीप्रसाद मुखर्जी अहम भूमिकाओं में ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज भी नजर आते हैं. नीरज पांडे ने अपनी कहानी कहने की स्टाइल को बरकरार रखते हुए नए किरदारों से सीरीज को और दिलचस्प बना दिया है.

हॉलीवुड-स्टाइल प्रोडक्शन

इस बार सीरीज को कई देशों में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जिससे इसका स्केल हॉलीवुड फिल्मों जैसा महसूस होता है. सिनेमैटोग्राफी शानदार है और विजुअल्स आपको हर एपिसोड के साथ बांधे रखेंगे.

एक्शन, इमोशंस और सस्पेंस

हालांकि इस बार एक्शन सीक्वेंस थोड़ा कम हैं, लेकिन कहानी इतनी दमदार है कि आपकी रुचि बनी रहती है. कुल 7 एपिसोड हैं और पहला एपिसोड देखने के बाद आप आखिरी एपिसोड तक बिना रुके देखना चाहेंगे.

परफॉर्मेंस और डायरेक्शन

के के मेनन ने एक बार फिर हिम्मत सिंह के किरदार में जान डाल दी है. विनय पाठक, ताहिर राज भसीन और प्रकाश राज का काम भी प्रभावित करता है. नीरज पांडे ने अपने लेखकों बेनजीर अली फिदा और दीपक किंगरानी के साथ मिलकर एक ऐसी थ्रिलर तैयार की है जो देशभक्ति, तकनीकी खतरों और मानवीय भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है.

संबंधित ख़बरें
weather today

Today Weather 18th July : आज दिल्ली में बारिश की आशंका, जानें अगले हफ्ते का हाल?

ola uber strike

Ola Uber Strike : ओला-उबर की हड़ताल से हिला मुंबई! यात्रियों को उतारा गया कैब से, एयरपोर्ट तक जारी अफरातफरी

ranya rao

14 किलो सोना और 12 करोड़ की कीमत! कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को मिली 1 साल की सजा…

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home