• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

14 किलो सोना और 12 करोड़ की कीमत! कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को मिली 1 साल की सजा…

Ranya Rao : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव सोना तस्करी में पकड़ी गईं. दुबई से लौटते वक्त बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनके पास से 14.2 किलो सोना मिला, कीमत हैरान करने वाली. पहले डिफॉल्ट जमानत मिली, लेकिन COFEPOSA के तहत अब एक साल की हिरासत पक्की. जांच में खुलासा – रान्या ने दो साल में दुबई 34 बार यात्रा की. मामला अब DRI, ED और CBI के शिकंजे में.

  • Samachaar Desk | 18 Jul 2025 09:21 AM
14 किलो सोना और 12 करोड़ की कीमत! कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को मिली 1 साल की सजा…

Ranya Rao : कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी मामले में एक साल तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है. ये आदेश बुधवार को विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (COFEPOSA) के तहत सलाहकार बोर्ड ने जारी किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रान्या को सजा की पूरी अवधि के दौरान जमानत का अधिकार नहीं होगा.

इससे पहले 20 मई को बेंगलुरु की एक अदालत ने रान्या और सह-आरोपी तरुण राजू को डिफॉल्ट जमानत दी थी. कारण यह था कि डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाया था. अदालत ने 2 लाख रुपये के बॉन्ड और दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत दी थी. साथ ही देश छोड़ने और अपराध दोहराने से रोकने के आदेश भी दिए गए थे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिर भी हिरासत में क्यों?

जमानत मिलने के बावजूद रान्या और तरुण को हिरासत में रखा गया क्योंकि COFEPOSA कानून के तहत सिर्फ शक के आधार पर एक साल तक रोकथामात्मक हिरासत दी जा सकती है.

कैसे पकड़ी गई रान्या?

रान्या राव को 3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केंपगौड़ा एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था. उनके पास से 14.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये बताई गई.

एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

करीब शाम 6 बजे रान्या दुबई से फ्लाइट लेकर उतरीं और ग्रीन चैनल की ओर बढ़ीं, जहां ऐसे यात्री जाते हैं जिनके पास कोई डिक्लेयर करने योग्य सामान नहीं होता. DRI अधिकारियों ने रान्या को रोककर पूछा कि क्या उनके पास सोना या कोई डिक्लेरेबल सामान है? रान्या ने इंकार किया.. लेकिन अफसरों को उनके हाव-भाव से शक हुआ. तलाशी में उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों से सोना बरामद हुआ.

रान्या का बैकग्राउंड

रान्या कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री हैं और सीनियर पुलिस अफसर के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी बताई जाती हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि 2023 से 2025 के बीच रान्या ने दुबई 34 बार अकेले यात्रा की थी.

यह मामला डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस, इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट और CBI जांच कर रहे हैं. रान्या पर सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 135 और 104 के तहत आरोप है. इसके अलावा धारा 108 के तहत कार्यवाही जारी है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home