• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

पवन सिंह का नया अंदाज़… ‘Rise And Fall’ में धनश्री वर्मा के लिए मनाया जाएगा खास तारीफ डे!

भोजपुरी स्टार पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते हुए अब नया धमाका करने जा रहे हैं. आज के एपिसोड में वह उनके लिए खास तारीफ डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं.

  • Samachaar Desk | 18 Sep 2025 03:04 PM
पवन सिंह का नया अंदाज़… ‘Rise And Fall’ में धनश्री वर्मा के लिए मनाया जाएगा खास तारीफ डे!

ओटीटी पर धूम मचा रहे रियलिटी शो राइज एंड फॉल की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. शो का हर एपिसोड दोपहर 12 बजे आता है और दर्शक इसे खासकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लिए देखना पसंद करते हैं. पवन सिंह का मज़ाकिया अंदाज, बेबाक बातें और उनकी फ्लर्टिंग स्टाइल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

धनश्री वर्मा संग पवन सिंह की केमिस्ट्री

शो में पवन सिंह अक्सर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते दिखाई देते हैं. दोनों की मस्ती और बातचीत दर्शकों को काफी एंटरटेन करती है. आज के एपिसोड में पवन सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए धनश्री के लिए ‘तारीफ डे’ सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

‘हंसी के तीन अंदाज’ वाली थ्योरी

एपिसोड में पवन सिंह, कीकू शारदा और अरबाज खान के साथ बैठे हुए थे. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “हंसी तीन तरह की होती है. एक, जो थोड़ा सा हंसता है उसकी ब्यूटी अलग होती है. दूसरा, जो मुंह बंद करके हंसता है उसकी अलग खूबसूरती होती है और तीसरा, जो खुलकर हंसता है उसकी ब्यूटी सबसे निराली होती है.” इस पर अरबाज ने मज़ाक में पूछा कि धनश्री की हंसी किस कैटेगरी में आती है? जिस पर पवन सिंह ने तुरंत जवाब दिया, “इसे क्यूट ब्यूटी बोलेंगे, प्यारी सी.”

पवन सिंह ने दी अनोखी तारीफ की प्लानिंग

पवन सिंह ने आगे कहा कि वह धनश्री के लिए एक दिन ऐसा स्पेशल सेशन रखेंगे, जहां उन्हें एक सोफे पर बैठाया जाएगा और बाकी सब लोग सिर्फ उनकी तारीफ करेंगे. इस पर धनश्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप मेरी तारीफ कर देते हो, वही मेरे लिए काफी है.” पवन सिंह ने फिर भी ज़िद जताई कि “एक डे ऐसा होना चाहिए, सिर्फ तारीफ का.”

पहले भी कर चुके हैं साड़ी वाली रिक्वेस्ट

यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह ने धनश्री के लिए स्पेशल रिक्वेस्ट की है. हाल ही में उन्होंने कैमरे के सामने कहा था कि, “जिस दिन आप साड़ी पहनेंगी, उस दिन मैं कोई भी काम छोड़कर यहां आऊंगा.” उनके इस अंदाज़ पर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए और उन्हें शो का असली एंटरटेनर बताया.

शो की टीआरपी बढ़ा रहे पवन सिंह

स्पष्ट है कि राइज एंड फॉल में पवन सिंह की मौजूदगी ही शो की जान बन चुकी है. उनके फ्लर्टिंग मूव्स, चुलबुले डायलॉग्स और धनश्री के साथ उनकी दिलचस्प केमिस्ट्री दर्शकों को शो से जोड़कर रखे हुए हैं.

संबंधित ख़बरें
CM Bhagwant Mann

पंजाब में शुरू हुआ ‘मिशन चढ़दी कला’: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम मान का अंतरराष्ट्रीय अभियान

Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं पीएम मोदी ने ​दिल्ली के विकास को दी प्राथमिकता; इसलिए 'थैंक यू मोदी जी'

SIR will also be in Delhi

Delhi News: दिल्ली में भी शुरू होगी मतदाता सूची का SIR, क्या बोले चुनाव अयोग?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home