• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं पीएम मोदी ने ​दिल्ली के विकास को दी प्राथमिकता; इसलिए 'थैंक यू मोदी जी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार ने इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर ‘थैंक यू मोदी जी’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

  • Saurabh | 18 Sep 2025 11:52 AM
सीएम रेखा गुप्ता बोलीं पीएम मोदी ने ​दिल्ली के विकास को दी प्राथमिकता; इसलिए 'थैंक यू मोदी जी'

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार की ओर से इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर 'थैंक्यू मोदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के साथ मिलकर मेगा ब्लड डोनेशन में हिस्सा लिया, फिर सेवा संकल्प यात्रा निकाली और अंत में अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस मौके को और भी रंगीन बना दिया।

विकास को दी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने दिल्ली को 1.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से हाइवे और एक्सप्रेसवे दिए, यूईआर-1 और यूईआर-2 जैसी परियोजनाएं दीं। 400 किमी लंबे मेट्रो नेटवर्क का विस्तार कराया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से दिल्ली को 68 लाख जनधन खाते, 2500 करोड़ रुपये का समग्र शिक्षा अभियान, लाखों घरों में नल से जल, 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक, 1100 आयुष्मान मंदिर, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2700 करोड़ रुपये, आरआरटीएस जैसी परियोजनाएं और कोरोना काल में विशेष सहयोग मिला।

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

सेवा संकल्प वॉक

CM के नेतृत्व में सांसदों, मंत्रियो, विधायकों, पार्षदों और हजारों युवाओ ने 'सेवा संकल्प वॉक' में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉक प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु बनने की राह का प्रतीक बताया।

दिखीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी

इस मौके पर लोक कलाकारों ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यो के पारंपरिक नृत्य पेश किए। रेखा गुप्ता ने भी लोकनृत्य में भाग लेकर उत्सव को और जीवंत बना दिया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति किसी समाज की आत्मा होती है और लोकनृत्य भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाने की दिशा में अहम योगदान दिया है। सीएम ने कार्यक्रम के अंत में हजारों युवाओं के साथ 'थैंक यू मोदी जी' का नारा दिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, बना रिकॉर्ड

कर्तव्य पथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियो, जनप्रतिनिधि, युवाओं आदि ने ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद ब्लड डोनेट किया। इस कैंप में 1157 यूनिट ब्लड डोनेशन में मिला, जो किसी एक ही जगह पर और एक ही बार में इकट्ठा हुआ सबसे अधिक ब्लड है। इससे पहले दिल्ली में आयोजित कैंप में 2000 यूनिट ब्लड जमा हुआ है और एक ही जगह पर 350 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ है। ब्लड डोनेशन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे खून की हर बूंद देश के नाम है। दिल्ली के 9 अस्पतालों की टीम ने ब्लड डोनेशन में सहायता की।

संबंधित ख़बरें
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal: सफलता, प्रेम और सेहत – आपके सितारे क्या कहते हैं?

CM Mann

Punjab News Update: बाढ़ से प्रभावित विकास कार्यों को तेजी से शुरू करेगी सरकार, गांव स्तर पर बनेगी निगरानी समितियां – CM मान

CM Bhagwant Mann

पंजाब में शुरू हुआ ‘मिशन चढ़दी कला’: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम मान का अंतरराष्ट्रीय अभियान

image
Most Viewed
hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home