• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Box Ofice Collection Day 3 : संडे को आया असली तूफान! ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने तीसरे दिन किया सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!

Metro In Dino Box Ofice Collection Day 3 : ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने रिलीज के तीन दिन में ही 15.75 करोड़ की कमाई कर ली है. रिश्तों की उलझनों, सोशल मीडिया की दखलअंदाजी और इमोशन्स से भरी इस मल्टीस्टारर फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिले हैं. प्रीतम के म्यूजिक और अनुराग बसु की डायरेक्शन ने इसे ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ की याद दिला दी है.

  • Samachaar Desk | 07 Jul 2025 09:31 AM
Box Ofice Collection Day 3 : संडे को आया असली तूफान! ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने तीसरे दिन किया सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!

Metro In Dino Box Ofice Collection Day 3 : अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और आते ही इसने अपने कंटेंट और परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया है. रिश्तों की जटिलताओं और मेट्रो लाइफ की रफ्तार के बीच प्यार की तलाश को बखूबी दिखाने वाली इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है.

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और इसने 6.25 करोड़ का बिजनेस कर डाला. इस तरह पहले वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्टारकास्ट में दम, परफॉर्मेंस में जान

इस मल्टीस्टारर फिल्म में पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार हैं. हर किरदार के पास अपनी कहानी है, जो मेट्रो सिटी की उलझनों और इमोशनल टकराव को दर्शाती है. एक्टिंग से लेकर डायलॉग्स तक, हर पहलू पर मेहनत साफ झलकती है.

‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की याद दिलाएगी ये कहानी

भले ही डायरेक्टर अनुराग बसु ने इसे ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ का सीक्वल नहीं कहा है, लेकिन इसकी थीम और ट्रीटमेंट आपको साल 2007 की उस आइकॉनिक फिल्म की याद जरूर दिला देगी. फिल्म की कहानी इस बार कोलकाता के एक परिवार और उनके रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां सोशल मीडिया और ओवर-इन्फॉर्मेशन रिश्तों में दरार कैसे ला रही है, उसे बेहद संजीदगी से दिखाया गया है.

संगीत से फिर बंधी वही पुरानी डोर

‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ के म्यूजिक ने जैसे उस दौर की फिल्म को आइकॉनिक बना दिया था, ठीक उसी तरह ‘मेट्रो… इन दिनों’ के संगीत को भी प्रीतम ने दिल से सजाया है. खास बात ये कि इस बार अनुपम खेर और आदित्य रॉय कपूर ने खुद भी फिल्म के लिए गाने गाए हैं, जो फिल्म की इमोशनल अपील को और मजबूत बनाते हैं.

संबंधित ख़बरें
धोनी के जन्मदिन पर देश भर में 'थाला उत्सव'! सोशल मीडिया पर बहे माही के लिए प्यार के तूफान, #ThalaForever ट्रेंड में टॉप पर

धोनी के जन्मदिन पर देश भर में 'थाला उत्सव'! सोशल मीडिया पर बहे माही के लिए प्यार के तूफान, #ThalaForever ट्रेंड में टॉप पर

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 7 July, 2025 : किसे मिलेगा अचानक धन लाभ, और कौन होगा कोर्ट-कचहरी का शिकार?

nana patekar

नाना पाटेकर ने सिर्फ इतने रुपये में रचाया था ब्याह और ऐसे दी थी दोस्तों को पार्टी, जानिए पूरा किस्सा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home