• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

दिशा पाटनी के घर पर चली गोलियां, फायरिंग से दहशत में आया पूरा इलाका..बढ़ाई गई पूरी सुरक्षा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई. पुलिस जांच में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली, सुरक्षा बढ़ाई गई और परिवार ने बयान दिया.

  • Samachaar Desk | 14 Sep 2025 08:21 PM
 दिशा पाटनी के घर पर चली गोलियां, फायरिंग से दहशत में आया पूरा इलाका..बढ़ाई गई पूरी सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर की सुबह एक बड़ी वारदात हुई. दो अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उनके घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए. इस घटना ने न सिर्फ पाटनी परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को दहशत में डाल दिया.

फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. हालात को देखते हुए गली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब मुख्य द्वार पर भारी-भरकम लोहे का गेट लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह काम तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर तुरंत निगरानी रखी जा सके.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी दिशा पाटनी के घर पहुंचे. पुलिस ने आसपास की गलियों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम खुद कई घरों और दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगालते नजर आए. पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि हमलावर किस दिशा से आए और किस रास्ते से फरार हुए.

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) ???? (@dishapatani)


पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जानकारी दी कि यह हमला रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी, जो कि दिशा पाटनी के पिता हैं, के घर पर हुआ. घटना के तुरंत बाद एसओजी और सर्विलांस टीमें मौके पर पहुंचीं और केस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि एफआईआर गंभीर धाराओं में दर्ज की गई है और जांच जारी है.

पुलिस जांच में एक बड़ा मोड़ तब आया जब कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली. पोस्ट में कहा गया कि यह हमला दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की कथित टिप्पणी का बदला है. बताया गया कि खुशबू की टिप्पणी से प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्ध महाराज के समर्थक नाराज थे और इसी वजह से फायरिंग को अंजाम दिया गया.

परिवार की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दो अनजान हमलावर बाइक पर आए और घर पर गोलीबारी की. उन्होंने साफ कहा कि परिवार का किसी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा या दुश्मनी नहीं है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

संबंधित ख़बरें
marriage certificates

शादी कर ली लेकिन सर्टिफिकेट नहीं बनवाया? जानिए क्यों जरूरी है?

rise and fall

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल’ में मचाया धमाल, आकृति नेगी संग डांस देख दंग रह गए फैंस

women bone

35 के बाद क्यों तेजी से कमजोर होने लगती हैं महिलाओं की हड्डियां, जानें वजह..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home