• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

30 साल बाद फिर छाए बॉबी देओल! जानिए कैसे पहली फिल्म में ही अक्षय की पत्नी संग मचाई थी धूम और अब ओटीटी पर कर रहे हैं राज

Bobby Deol Movies : बॉबी देओल ने 'बरसात' से ट्विंकल खन्ना संग डेब्यू किया और 'गुप्त' में काजोल संग काम किया. 'आश्रम' और 'एनिमल' से उन्होंने दोबारा स्टारडम हासिल किया.

  • Samachaar Desk | 30 Sep 2025 08:26 PM
30 साल बाद फिर छाए बॉबी देओल! जानिए कैसे पहली फिल्म में ही अक्षय की पत्नी संग मचाई थी धूम और अब ओटीटी पर कर रहे हैं राज

Bobby Deol Movies : बॉबी देओल का नाम आज फिर चर्चा में है. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. एक दौर था जब बॉबी का करियर धीमा पड़ गया था, लेकिन ‘आश्रम’ वेब सीरीज और फिल्म 'एनिमल' के बाद उन्होंने अपने खोए हुए स्टारडम को दोबारा हासिल कर लिया.

30 साल से ज्यादा का फिल्मी अनुभव रखने वाले बॉबी ने बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. उन्होंने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया, जिनमें ट्विंकल खन्ना और काजोल जैसी सुपरस्टार्स भी शामिल हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ट्विंकल खन्ना के साथ किया था डेब्यू

बॉबी देओल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1977 में फिल्म ‘धरम वीर’ से अभिनय की शुरुआत की थी. लेकिन बतौर लीड एक्टर उनका डेब्यू हुआ 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से. इस फिल्म में उनके साथ थीं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना.

‘बरसात’ ट्विंकल और बॉबी दोनों की पहली फिल्म थी और इसे डायरेक्ट किया था राजकुमार संतोषी ने. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. महज 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 19 करोड़ और वर्ल्डवाइड 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और बॉबी का करियर तेजी से शुरू हुआ.

काजोल के साथ ‘गुप्त’ में किया था धमाल

ट्विंकल के बाद बॉबी ने काम किया अजय देवगन की पत्नी काजोल के साथ. साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म 'गुप्त' में दोनों ने साथ काम किया. हालांकि काजोल और बॉबी फिल्म में लव इंटरेस्ट नहीं थे, फिर भी दोनों का किरदार अहम था.

काजोल ने फिल्म में एक निगेटिव रोल निभाया था, जो उस समय बॉलीवुड में महिलाओं के लिए काफी अलग और चुनौतीपूर्ण था. बॉबी के अपोजिट लीड में मनीषा कोइराला थीं. ‘गुप्त’ को 9 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने वर्ल्डवाइड 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह फिल्म आज भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक मानी जाती है.

बॉबी देओल ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें दोबारा शोहरत की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. ट्विंकल खन्ना और काजोल जैसी सुपरस्टार्स के साथ की गई फिल्में उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुईं.

संबंधित ख़बरें
karwa chauth 2025 date

Karwa Chauth 2025 Date Time : इस साल कब है करवा चौथ, अभी दूर कर लें अपनी कन्फ्यूजन..!

dussehra 2025

Dussehra 2025 : कब है दशहरा, क्या आप जानते हैं कैसे हुई थी रावण की मृत्यु?

Maha Navami 2025 Gifts

Maha Navami 2025 Gifts : महा नवमी 2025 पर मिठाई नहीं, दें ये 5 यूनिक गिफ्ट्स – बच्चियों को आ जाएगा मजा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home