• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Karwa Chauth 2025 Date Time : इस साल कब है करवा चौथ, अभी दूर कर लें अपनी कन्फ्यूजन..!

Karwa Chauth 2025 date time and shubh muhurat : इस साल करवा चौथ 2025 का व्रत कब है पूजा का मुहूर्त क्या है, आपकी सारी समस्यााएं इस लेख को पढ़ने से दूर हो जाएंगी. आइए जानते हैं-

  • Samachaar Desk | 30 Sep 2025 06:55 PM
Karwa Chauth 2025 Date Time : इस साल कब है करवा चौथ, अभी दूर कर लें अपनी कन्फ्यूजन..!

Karwa Chauth 2025 date time and shubh muhurat : करवा चौथ हिंदू धर्म में एक खास व्रत है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं. ये व्रत साल में एक बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना खाना-पानी के उपवास करती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन कर व्रत तोड़ती हैं.

उत्तर भारत में ये व्रत खास रूप से मनाया जाता है, जबकि दक्षिण भारत में इसकी परंपरा उतनी व्यापक नहीं है. करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और चौथ माता व भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से करती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

करवा चौथ 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे होगी और यह तिथि 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी.

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा. इस दौरान महिलाएं करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं. चांद का उदय, जिसे देखने के बाद व्रत खोला जाता है, रात 8:13 बजे होगा. इस समय महिलाएं चंद्रमा को देखकर अपना व्रत पूर्ण करेंगी.

करवा चौथ पूजा विधि

इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सर्गी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं. फिर पूरे दिन बिना पानी पिए उपवास रखती हैं. शाम के समय शुभ मुहूर्त में महिलाएं चौथ माता और भगवान गणेश की पूजा करती हैं. पूजा में करवा चौथ की कथा को सुना और सुनाया जाता है.

जब रात को चांद निकलता है, तो महिलाएं छलनी में दीपक रखकर चंद्रमा के दर्शन करती हैं. फिर वे चांद को अर्घ्य देती हैं यानी जल चढ़ाती हैं. इसके बाद वे उसी छलनी से अपने पति को देखती हैं. अंत में पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाता है. यही प्रक्रिया अखंड सौभाग्य की कामना पूरी करने का प्रतीक मानी जाती है.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल और नेहल चुदास्मा की जबरदस्त भिड़ंत! अमाल मलिक का फूटा गुस्सा, घर में मचा तूफान

Bihar Election 2025

Bihar Chunav 2025: 7.24 करोड़ वोटर तैयार, फाइनल लिस्ट जारी! अब किसी भी दिन हो सकता है तारीखों का ऐलान

Karur Stampede

Karur Stampede: ‘इतनी दर्दनाक स्थिति कभी नहीं…!’ TVK रैली में मची भगदड़ पर विजय का पहला रिएक्शन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home