• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

शो में इमोशनल हुई तान्या, लेकिन बाहर एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने खोल दिए हैरान करने वाले राज!

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने प्यार में मिले धोखे का खुलासा कर सनसनी मचा दी, लेकिन घर के बाहर उनके एक्स बॉयफ्रेंड बताने वाले बलराज सिंह ने खोले ऐसे राज, जिनसे शो का माहौल और गरम हो गया है.

  • Samachaar Desk | 04 Sep 2025 08:08 PM
शो में इमोशनल हुई तान्या, लेकिन बाहर एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने खोल दिए हैरान करने वाले राज!
Bigg Boss 19 Tanya Mittal : टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरुआत से ही सुर्खियों में है. हर दिन घर के अंदर कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इस बार चर्चा का केंद्र बनी हैं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, जिन्होंने शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बड़े खुलासे किए. लेकिन असली धमाका तब हुआ जब घर के बाहर से बलराज सिंह नाम का शख्स सामने आया और तान्या के बारे में चौंकाने वाले दावे कर दिए.

शो के एक एपिसोड में तान्या ने खुलकर बताया कि उनके अब तक दो रिलेशनशिप रहे हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें धोखा ही मिला. उनका कहना था कि उनके एक्स ने उन्हें चीट किया, जिसकी वजह से वह प्यार पर भरोसा नहीं कर पातीं. तान्या का यह बयान सुनकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए.

बलराज सिंह का बड़ा दावा

इसी बीच बाहर से बलराज सिंह ने मीडिया के सामने दावा किया कि तान्या पहले उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. बलराज का कहना है कि तान्या बहुत फेक हैं और इसी वजह से उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. उन्होंने यह भी कहा कि तान्या शो में जो बातें कर रही हैं, वो ज्यादातर सच नहीं हैं और केवल पब्लिसिटी पाने के लिए धर्म और भावनाओं का इस्तेमाल करती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कौन हैं बलराज सिंह?

अब दर्शकों के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर बलराज सिंह कौन हैं? दरअसल बलराज एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उनकी यूट्यूब पर अच्छी-खासी ऑडियंस है, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है. बलराज पॉडकास्ट होस्ट करते हैं और स्पिरिचुअल कहानियां शेयर करने के लिए भी जाने जाते हैं. यही वजह है कि उनका नाम अचानक बिग बॉस के विवादों से जुड़ते ही सुर्खियों में आ गया.

View this post on Instagram

A post shared by ???????????????????????? ???????????????????? (@talkwithbalraj)


शो में तान्या की दोस्ती और टकराव

घर के अंदर तान्या मित्तल की नजदीकियां भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी और एक्ट्रेस कुनिका के साथ देखने को मिल रही हैं. हालांकि लेटेस्ट प्रोमो में तान्या और कुनिका के बीच जमकर बहस हुई, जिसने दर्शकों को और ज्यादा उत्सुक कर दिया है.

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)


बिग बॉस 19 का बढ़ता ड्रामा

बिग बॉस 19 में तान्या के अलावा गौरव खन्ना, अमाल मलिक और जीशान कादरी जैसे बड़े चेहरे भी नजर आ रहे हैं. लेकिन फिलहाल दर्शकों की निगाहें तान्या और उनके एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़े विवाद पर टिकी हुई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के अंदर इस राज से और कौन-से नए ड्रामे सामने आते हैं.

संबंधित ख़बरें
Amit Mishra

अमित मिश्रा ने क्रिकेट से संन्यास लिया – 25 साल के सफर का अंत

google down

गूगल आउटेज ने मचाई तबाही: यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किया बवाल, कंपनी क्यों चुप है?”

fastag

FASTag Annual Pass : 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री, पर इन हाईवे पर क्यों कटेगा अलग से पैसा?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home