• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Chunav 2025: 7.24 करोड़ वोटर तैयार, फाइनल लिस्ट जारी! अब किसी भी दिन हो सकता है तारीखों का ऐलान

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल. चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है.

  • Samachaar Desk | 30 Sep 2025 04:35 PM
Bihar Chunav 2025: 7.24 करोड़ वोटर तैयार, फाइनल लिस्ट जारी! अब किसी भी दिन हो सकता है तारीखों का ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के बाद तैयार की गई है और अब इसी के आधार पर राज्य में चुनाव कराए जाएंगे. आयोग 6 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है.

7.24 करोड़ से अधिक मतदाता सूची में शामिल

फाइनल वोटर लिस्ट में बिहार के 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल किए गए हैं. विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया में लाखों नागरिकों ने अपने फॉर्म जमा किए थे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. दावा-आपत्ति के दौरान 16,58,886 पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने की मांग की.

2. वहीं, 36,475 लोगों ने नाम शामिल करने और 2,17,049 लोगों ने नाम हटाने का आवेदन किया.

3. आयोग ने स्पष्ट किया है कि मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों वाले नाम हटा दिए गए हैं.

3 लाख मतदाताओं को नोटिस

चुनाव आयोग ने बताया कि करीब 3 लाख मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा न करने पर नोटिस जारी किया गया है. इनसे जवाब मांगा गया है. इसके बाद ही उनकी प्रविष्टि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

कैसे देखें अपना नाम वोटर लिस्ट में?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि कोई भी नागरिक चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [https://voters.eci.gov.in/] पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण देख सकता है.

चुनाव की घोषणा अगले हफ्ते संभव

फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद आयोग 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा. इसके बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है.

1. संभावना है कि मतदान दीपावली और छठ पर्व के बाद, यानी अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में हो.

2. इस बार भी बिहार में मतदान तीन चरणों में कराने की संभावना जताई जा रही है.

3. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है.

चुनावी सरगर्मी तेज

फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. दलों ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं. अब सबकी निगाहें निर्वाचन आयोग की ओर हैं, जो अगले हफ्ते चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है.

संबंधित ख़बरें
Congress

कांग्रेस में बड़ा Shake-Up! राजस्थान और गोवा में नए प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा में गैर-दलित नेता की वापसी?

Maa Durga Visarjan

Shardiya Navratri 2025: जानें विजयादशमी पर दुर्गा विसर्जन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व, आज ही करें तैयारी!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल और नेहल चुदास्मा की जबरदस्त भिड़ंत! अमाल मलिक का फूटा गुस्सा, घर में मचा तूफान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home