• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Hartalika Teej Puja Muhurat 2025 : जानें कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज और क्या है पूजा का समय?

Lord Shiva and Parvati worship timing on Hartalika Teej : कुछ ही दिनों में हरतालिका तीज आने वाली है. इसका व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास है. सही मुहूर्त पर पूजा करने से मिलेगा अखंड सौभाग्य, वरना रह सकता है पुण्य अधूरा।

  • Samachaar Desk | 21 Aug 2025 07:18 AM
Hartalika Teej Puja Muhurat 2025 : जानें कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज और क्या है पूजा का समय?

Lord Shiva and Parvati worship timing on Hartalika Teej : सावन और भाद्रपद के पावन महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज, जिसे महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं. इस साल हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त 2025 को आ रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं और कन्याएं निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं.

हरतालिका तीज का महत्व

हरतालिका तीज का संबंध मां पार्वती और भगवान शिव के विवाह से जुड़ा है. मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर महादेव को पति रूप में प्राप्त किया था. इस दिन व्रती महिलाएं पार्वती जी की तरह कठोर उपवास करती हैं और देवी-देवताओं की पूजा कर अपने दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करती हैं. परंपरा के अनुसार, इस दिन पूजा के दौरान तीज की कथा सुनना भी अनिवार्य माना जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पूजा का विशेष मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:34 से प्रारंभ होकर 26 अगस्त को दोपहर 01:54 पर समाप्त होगी. इस तिथि में सुबह का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त की प्रातः 05:56 से 08:31 तक रहेगा.

प्रदोष काल (गोधूलि बेला)

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हरतालिका तीज की पूजा गोधूलि बेला में करना विशेष फलदायी माना जाता है. इस वर्ष प्रदोष काल का समय 26 अगस्त को शाम 06:49 से 07:11 बजे तक रहेगा.

हरतालिका तीज व्रत विधि

इस व्रत में महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं. शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है. पार्वती माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित की जाती है और सौभाग्य की प्रार्थना की जाती है. महिलाएं पूजा के दौरान तीज व्रत कथा अवश्य सुनती हैं.

व्रत पारण का समय

हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं अगले दिन तोड़ करके पूरा करती हैं. इस साल व्रत तोड़ने का समय 27 अगस्त 2025 की सुबह रहेगा. पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी.

विशेष परंपरा – चौरचन व्रत

हरतालिका तीज के अगले दिन यानी भाद्रपद चतुर्थी तिथि पर मिथिलांचल की महिलाएं चौरचन व्रत भी करती हैं. यह व्रत खासतौर पर बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है. इस प्रकार, भाद्रपद मास के ये पावन दिन न केवल दांपत्य जीवन बल्कि परिवार की खुशहाली से भी जुड़े माने जाते हैं.

संबंधित ख़बरें
Punjab News

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 23 IAS और 8 PCS अफसरों का तबादला, तीन जिलों में नए DC नियुक्त

CM Mann

पंजाब में 271 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम मान बोले- "नंबर लाओ, नौकरी पाओ"

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 21, August 2025 : मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, जानें किसे मिलेगी खुशखबरी और किसके सामने आएंगे बड़े चैलेंज?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home