• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Dhanteras 2025: शनि देव की कृपा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस 2025 इस साल 18 अक्टूबर, शनिवार को है. शनिवार होने के कारण शनि देव का प्रभाव भी रहेगा. इस दिन पांच देवताओं की पूजा, सही वस्तुओं की खरीदारी और कुछ खास सावधानियों का ध्यान रखने से घर में धन, समृद्धि और शांति बनी रहती है.

  • Samachaar Desk | 13 Oct 2025 01:52 PM
Dhanteras 2025: शनि देव की कृपा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को पड़ रहा है. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, जो न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं. इसलिए इस साल धनतेरस पर शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा. इस दिन खरीदारी करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि शनि की महादशा से बचा जा सके और धन व समृद्धि की प्राप्ति हो.

धनतेरस पर पांच देवताओं की पूजा

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस कहा जाता है. इस दिन मुख्य रूप से पांच देवताओं की पूजा की जाती है – गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश. खास बात यह है कि इस बार धनतेरस शनिवार को होने के कारण शनि देव की पूजा भी अहम हो जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शनि का साया और खरीदारी में सावधानी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार धनतेरस पर भूलकर भी लोहे से जुड़ी वस्तुएं, काले रंग की चीजें और सरसों का तेल नहीं खरीदें. लोहे का संबंध शनि देव से होता है और इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है. इसके अलावा चमड़े की वस्तुएं भी घर लाने से बचें.

बर्तनों की खरीदारी पर ध्यान

धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग अक्सर स्टील के बर्तन खरीदते हैं. लेकिन ध्यान दें कि मार्केट में मिलने वाले स्टील के बर्तन लोहे युक्त होते हैं. इसलिए बर्तन खरीदने के बाद उसे घर लाते समय उसमें जल, धनिया या मिठाई जरूर डालें. ऐसा करने से बर्तन शुभता का प्रतीक बनते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मां लक्ष्मी और शनि देव की कृपा पाने का तरीका

इस साल शनिवार के दिन धनतेरस होने के कारण अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं – लोहे, काले रंग और चमड़े की वस्तुएं न खरीदें, बर्तन लाते समय उसमें जल या मिठाई डालें और पांच देवताओं की पूजा करें – तो आपको धन, समृद्धि और शांति के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी.

धनतेरस केवल खरीदारी का दिन नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का त्योहार है. अगर आप इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीदारी और पूजा नियमों के अनुसार करेंगे, तो मां लक्ष्मी और शनि देव दोनों की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी.

संबंधित ख़बरें
Navjot Sidhu Mauritius Trip

Navjot Sidhu Mauritius Trip: बेटी राबिया का जन्मदिन मनाने पहुंचे सिद्धू परिवार, तस्वीरें हुईं वायरल

Rekha Gupta

Delhi Saheli Pink Card Yojana: अब बस और मेट्रो में एक कार्ड से सफर, दिल्ली सरकार का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा

Lalu Yadav IRCTC Scam Case

IRCTC Scam Case: लालू-तेजस्वी समेत पूरे परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, जानें पूरा मामला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home