• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Navjot Sidhu Mauritius Trip: बेटी राबिया का जन्मदिन मनाने पहुंचे सिद्धू परिवार, तस्वीरें हुईं वायरल

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी राबिया सिद्धू के साथ मॉरीशस पहुंचे, जहां उन्होंने राबिया का 30वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

  • Saurabh | 13 Oct 2025 11:16 AM
Navjot Sidhu Mauritius Trip: बेटी राबिया का जन्मदिन मनाने पहुंचे सिद्धू परिवार, तस्वीरें हुईं वायरल

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की थी, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। अब सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू के साथ मॉरीशस पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने अपनी बेटी का 30वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया।

सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मॉरीशस... राबिया के जन्मदिन का डेस्टिनेशन।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तस्वीरों में सिद्धू परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। जन्मदिन के जश्न के लिए परिवार ने खास बीच डिनर और मॉरीशस की खूबसूरत लोकेशन पर फोटोशूट भी करवाया।

लक्जरी रिसॉर्ट में ठहरा सिद्धू परिवार

खबरों के मुताबिक, सिद्धू परिवार मॉरीशस के कॉन्स्टेंस प्रिंस मॉरिस रिसॉर्ट (Constance Prince Maurice Resort) में रुका था। इस लक्जरी रिसॉर्ट में कमरे की कीमत ₹50,000 से शुरू होकर ₹1.20 लाख प्रति रात तक जाती है। इस रिसॉर्ट की खासियत इसका प्राइवेट बीच, सी व्यू रूम्स और लक्जरी स्पा है। राबिया ने अपने कमरे का एक छोटा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें समुद्र का शानदार नज़ारा दिखाई दे रहा है।

फैशन डिजाइनर हैं राबिया सिद्धू

राबिया सिद्धू एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने डिजाइन कलेक्शन और ट्रैवल फोटोज शेयर करती हैं। कई फैशन शो और इवेंट्स में वे हिस्सा ले चुकी हैं। राबिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू की आउटफिट्स वही सिलेक्ट करती हैं। उनका कहना है- “पापा की ड्रेसिंग स्टाइल क्लासी और कलरफुल होती है, जिसे मैं खुद डिजाइन या सेलेक्ट करती हूं।”

खास ट्रिप बना चर्चा का विषय

राबिया के जन्मदिन का जश्न मॉरीशस के खूबसूरत नज़ारों के बीच मनाया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस ने सिद्धू परिवार को बधाई दी और राबिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित ख़बरें
dhanteras

Dhanteras 2025 : इस बार कब तक है भद्रा, जानिए कौन से मुहूर्त में करे खरीदारी..!

samsung s24

इस दिवाली बदल दें अपना स्मार्टफोन! जानिए 2025 के टॉप 5 धांसू फोन जो हर किसी को करेंगे हैरान

Rashifal

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का ताला खुलेगा या बंद रहेगा? जानिए आज का दिन क्या कहता है!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home