• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

IRCTC Scam Case: लालू-तेजस्वी समेत पूरे परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, जानें पूरा मामला

IRCTC scam 2025: बिहार चुनाव से पहले IRCTC घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, तेजस्वी और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं.

  • Samachaar Desk | 13 Oct 2025 01:11 PM
IRCTC Scam Case: लालू-तेजस्वी समेत पूरे परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, जानें पूरा मामला

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच IRCTC घोटाले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं, यानी अब इस मामले में मुकदमा औपचारिक रूप से चलेगा.

आरोप और कानूनी धाराएं

लालू फैमिली के खिलाफ जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं, उनमें IPC 420 (ठगी), IPC 120B (साजिश), और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13(1)(d) शामिल हैं. खास बात यह है कि भ्रष्टाचार की धाराएं केवल लालू यादव पर लगी हैं, क्योंकि आरोप है कि उन्होंने सरकारी पद का दुरुपयोग किया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कोर्ट में लालू परिवार का रुख

कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि क्या वह अपना अपराध मानते हैं, लेकिन लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने अपराध मानने से इनकार कर दिया. परिवार ने अदालत में कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे. राबड़ी यादव ने इस मामले को गलत और अनुचित करार दिया.

कोर्ट ने पाया फायदा

कोर्ट ने माना कि लालू यादव की जानकारी में इस घोटाले की साजिश रची गई थी और आरोपी व्यापक साजिश में शामिल थे. इसके तहत राबड़ी और तेजस्वी को कॉन्ट्रेक्ट देने के बदले बेहद कम कीमत पर जमीन मिली. इस मामले में "Quid pro quo" का आरोप इस स्टेज पर दिखाई दे रहा है.

लालू यादव का कोर्ट में पेश होना

आरजेडी सुप्रीमो व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे, उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और प्रेमचंद गुप्ता भी मौजूद थे. यह पेशी 12 अक्टूबर को हुई. लालू और तेजस्वी दिल्ली में मीसा भारती के पंडारा पार्क स्थित आवास पर ठहरे हुए हैं.

CBI के आरोप

सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच पुरी और रांची के BNR होटलों को IRCTC को ट्रांसफर किया गया और बाद में संचालन तथा रखरखाव बिहार की सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दे दिया गया. एजेंसी ने कहा कि निविदा प्रक्रिया में धांधली और शर्तों में बदलाव किए गए. इस मामले में IRCTC के तत्कालीन महाप्रबंधक वीके अस्थाना और आरके गोयल, सुजाता होटल्स के डायरेक्टर और चाणक्य होटल के मालिक विजय और विनय कोचर भी शामिल हैं.

संबंधित ख़बरें
Rashifal

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का ताला खुलेगा या बंद रहेगा? जानिए आज का दिन क्या कहता है!

Navjot Sidhu Mauritius Trip

Navjot Sidhu Mauritius Trip: बेटी राबिया का जन्मदिन मनाने पहुंचे सिद्धू परिवार, तस्वीरें हुईं वायरल

Rekha Gupta

Delhi Saheli Pink Card Yojana: अब बस और मेट्रो में एक कार्ड से सफर, दिल्ली सरकार का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home