• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Ahoi Ashtami Vrat 2025 : इस साल कब है अहोई अष्टमी व्रत, क्या है इसे रखने की वजह?

Ahoi Ashtami Vrat 2025 : इस साल अहोई अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा और इसके पीछे का क्या कारण है, जानें सब कुछ-

  • Samachaar Desk | 02 Oct 2025 08:57 PM
Ahoi Ashtami Vrat 2025 : इस साल कब है अहोई अष्टमी व्रत, क्या है इसे रखने की वजह?

Ahoi Ashtami Vrat 2025 : जैसे महिलाएं करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, वैसे ही अहोई अष्टमी व्रत संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है. इस साल अहोई अष्टमी व्रत 13 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. यह व्रत खासतौर पर उन माताओं द्वारा रखा जाता है जिनके छोटे बच्चे होते हैं.

यह व्रत भी बहुत कठिन होता है.करवा चौथ में जहां चांद निकलने पर व्रत खोला जाता है, वहीं अहोई अष्टमी में तारों को देखकर व्रत तोड़ा जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Ahoi Ashtami Vrat 2025: अहोई अष्टमी 2025 तिथि और पूजा मुहूर्त

अष्टमी तिथि शुरू: 13 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:24 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर 2025, सुबह 11:09 बजे

पूजा मुहूर्त: शाम 5:53 बजे से रात 7:08 बजे तक

तारों का दर्शन: लगभग शाम 6:17 बजे

चंद्रोदय: रात 11:20 बजे

कुछ महिलाएं चांद देखकर भी व्रत खोलती हैं, लेकिन परंपरागत रूप से तारों के दर्शन के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है.

कैसे रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत?

इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखती हैं. दिनभर व्रत के दौरान माता अहोई की कथा सुनी जाती है. शाम के समय अहोई माता की पूजा की जाती है और फिर तारे देखकर व्रत खोला जाता है.

यह व्रत विशेष रूप से उन माताओं द्वारा रखा जाता है जो संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं.

पूजा के लिए जरूरी सामग्री

अहोई अष्टमी की पूजा के लिए निम्न सामग्री का उपयोग होता है:

अहोई माता की तस्वीर व्रत कथा की किताब जल भरा कलश गंगाजल, फूल, रोली, अक्षत धूपबत्ती, गाय का घी, करवा श्रृंगार सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि

स्याहु माला का विशेष महत्व

अहोई व्रत के दिन चांदी के स्याहु लॉकेट की पूजा भी की जाती है. पूजा के बाद महिलाएं इस लॉकेट को लाल कलावे में पिरोकर गले में पहनती हैं. यह माला दिवाली तक पहनी जाती है.

मान्यता है कि स्याहु माला पहनने से संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही, चांदी का यह लॉकेट चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करता है और मन को शांति प्रदान करता है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home