• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

30 October Ka Rashifal: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, कौन रहेगा सतर्क?

30 अक्टूबर 2025 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए शुभ और सकारात्मक रहेगा। मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों को आज धन लाभ और काम में सफलता मिलेगी।

  • Saurabh | 30 Oct 2025 09:35 AM
30 October Ka Rashifal: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, कौन रहेगा सतर्क?

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल आज हर राशि पर अलग-अलग असर डालने वाली है। किसी के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आएगा तो किसी को सतर्क रहने की जरूरत होगी। धन लाभ, प्रेम, करियर और स्वास्थ्य -हर पहलू पर सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, यह जानना जरूरी है ताकि आप अपने दिन को और भी बेहतर बना सकें।

Aries (मेष राशि)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा और फायदेमंद रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि आपके कुछ विरोधी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं जिससे मन को शांति मिलेगी। कामकाज के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और छात्रों के लिए यह दिन पढ़ाई में अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Taurus (वृषभ राशि)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहें क्योंकि कोई पुरानी बीमारी फिर परेशान कर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी और धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

Gemini (मिथुन राशि)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दिनभर व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय न देने से कुछ नाराजगी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाकर चलें।

Cancer (कर्क राशि)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। साझेदारी में काम करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। घर में मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

Leo (सिंह राशि)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पुरानी आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें और खानपान में सुधार करें। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Virgo (कन्या राशि)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे और व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें।

Libra (तुला राशि)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे सेहत प्रभावित हो सकती है। नए विचार आएंगे जिन्हें आप अमल में लाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है, इसलिए दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

Scorpio (वृश्चिक राशि)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी के उकसावे में आकर विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Sagittarius (धनु राशि)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। लेकिन कुछ चिंताएं भी रहेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी बदलने वालों के लिए शुभ समय है। शाम को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Capricorn (मकर राशि)

मकर राशि वालों को दिन के पहले हिस्से में कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब संभाल लेंगे। बाद में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार में नए मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में खुशियां रहेंगी।

Aquarius (कुंभ राशि)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लोन पास होने या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ी डील मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है।

Pisces (मीन राशि)

मीन राशि वालों का आज का दिन आर्थिक रूप से सफल रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। प्रेम जीवन में तालमेल और अपनापन रहेगा। कुछ खास मौकों पर धन खर्च हो सकता है लेकिन मन प्रसन्न रहेगा।

संबंधित ख़बरें
kidney

सुबह की ये 5 गलतियां कर रही हैं आपकी किडनी को बर्बाद, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली वजह!

worms

बच्चे के पेट में कीड़े? ये घरेलू नुस्खे करेंगे जड़ से खत्म, डॉक्टर ने बताए असरदार उपाय

jaybhanushali

Mahhi Vij Reaction : ‘सब झूठ है!’ जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही विज का करारा जवाब

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home