• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बच्चे के पेट में कीड़े? ये घरेलू नुस्खे करेंगे जड़ से खत्म, डॉक्टर ने बताए असरदार उपाय

बच्चों में पेट के कीड़े दूषित खाना, पानी या गंदे हाथों से हो सकते हैं. लक्षणों में पेट दर्द, भूख की कमी, कमजोरी शामिल हैं. अजवाइन, लहसुन, नीम जैसे घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 29 Oct 2025 08:43 PM
बच्चे के पेट में कीड़े? ये घरेलू नुस्खे करेंगे जड़ से खत्म, डॉक्टर ने बताए असरदार उपाय

पेट में कीड़े (Intestinal Worms) होना एक आम समस्या है, खासकर बच्चों में. गंदे हाथों से खाना, दूषित पानी या मिट्टी में खेलने जैसी आदतें इसका कारण बन सकती हैं. हालांकि यह परेशानी मामूली लगती है, लेकिन इसका असर बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास दोनों पर पड़ता है.

डॉक्टर्स के अनुसार पेट में कीड़े यानी पैरासाइट्स दूषित खाना या पानी से शरीर में पहुंचते हैं. छोटे बच्चे अकसर हाथ धोए बिना खाना खाते हैं या खेलते समय मिट्टी मुंह में डाल लेते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ जाता है. WHO के मुताबिक, ये कीड़े शरीर के ऊतकों और पोषक तत्वों को खाने लगते हैं, जिससे प्रोटीन और आयरन की कमी, एनीमिया और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पेट में कीड़े होने के लक्षण

TV9 के नोएडा के फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता बताते हैं कि बच्चों में ये लक्षण दिख सकते हैं -

बार-बार पेट दर्द या मरोड़ कब्ज या दस्त भूख बहुत ज़्यादा लगना या बिल्कुल न लगना रात में अचानक पेट दर्द से उठ जाना वजन कम होना और पेट का फूला दिखना कमजोरी, थकान और चिड़चिड़ापन

इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

पेट के कीड़ों को दूर करने के घरेलू उपाय

सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन के साथ थोड़ा गुड़ खिलाएं. यह पाचन को सुधारता है और पेट के कीड़ों को धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करता है.

लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक है. रोज सुबह खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन की कलियां खाने से शरीर से कीड़े निकलने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

नीम में एंटीहेल्मिंथिक गुण होते हैं, जो पेट के कीड़ों को मारने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट 5-6 नीम की कोमल पत्तियां चबाएं या उनका रस पिएं. लेकिन शुगर लो वालों को सावधानी रखनी चाहिए.

पेट के कीड़ों से बचाव के तरीके

डॉ. गुप्ता सलाह देते हैं कि कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है -

खाने से पहले और बाद में हाथ ज़रूर धोएं नाखून हमेशा छोटे और साफ रखें बाहर का खाना कम खाएं मिट्टी या गंदगी में खेलने के बाद बच्चों के हाथ तुरंत धोएं साफ और फिल्टर किया हुआ पानी पिएं

अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें या बच्चा कमजोर दिखे, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है. समय पर सावधानी और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर पेट के कीड़ों से बचाव पूरी तरह संभव है.

संबंधित ख़बरें
Akshay Navami 2025

Akshay Navami 2025 : कब है अक्षय नवमी, इस दिन क्यों चढ़ाया जाता है आंवला?

Tulsi Vivah 2025

Tulsi Vivah 2025 : कब है तुलसी विवाह, क्या है इस साल का मुहूर्त?

kidney

सुबह की ये 5 गलतियां कर रही हैं आपकी किडनी को बर्बाद, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली वजह!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home