• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Mahhi Vij Reaction : ‘सब झूठ है!’ जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही विज का करारा जवाब

Mahhi Vij Reaction On Divorce : टीवी एक्ट्रेस माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने अफवाहों को झूठा बताया और इंस्टाग्राम पर फेक न्यूज फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

  • Samachaar Desk | 29 Oct 2025 09:04 PM
Mahhi Vij Reaction : ‘सब झूठ है!’ जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों पर माही विज का करारा जवाब

Mahhi Vij Reaction On Divorce : टीवी की पॉपुलर जोड़ी जय भानुशाली और माही विज पिछले कुछ समय से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई थी. सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें फैल रही थीं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. लेकिन अब माही विज ने पहली बार इन खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और सभी अफवाहों को झूठा बताया है.

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया था कि जय और माही की शादी टूटने वाली है और जुलाई-अगस्त 2025 के बीच तलाक फाइनल हो चुका है. पोस्ट में ये भी कहा गया था कि उनके तीन बच्चों (एक बेटी और दो अडॉप्टेड बच्चे) की कस्टडी को लेकर फैसला भी हो गया है. इस पोस्ट को देखने के बाद माही विज ने खुद कमेंट सेक्शन में उतरकर जवाब दिया और लिखा- यहां सब फॉल्स नरेटिव्स (झूठी बातें) फैलाई जा रही हैं. कृपया झूठे बयान पोस्ट न करें, वरना मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

माही ने बताया ‘फॉल्स नरेटिव’

माही ने साफ कहा कि इन सभी रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ वे सख्त कदम उठाएंगी. यह पहला मौका था जब उन्होंने तलाक से जुड़ी खबरों पर सीधे तौर पर बयान दिया.

पहले भी दे चुकी हैं तलाक पर बयान

इससे पहले माही ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग अक्सर सिंगल मदर या तलाकशुदा महिलाओं को अलग नजरिए से देखते हैं. उन्होंने बताया कि समाज में ऐसी महिलाओं को लेकर कई तरह की धारणाएं बना ली जाती हैं. माही ने कहा था- लोग हमेशा ड्रामा और एक-दूसरे पर आरोपों की उम्मीद करते हैं, लेकिन जिंदगी को शांति से जीना भी जरूरी है.

उन्होंने सभी से अपील की थी कि लोगों को जीने दें और खुद भी चैन से जिएं.

अफवाहों पर विराम

माही विज की इस प्रतिक्रिया के बाद साफ हो गया है कि जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबरें महज अफवाह हैं. दोनों अभी भी साथ हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नजर आते हैं.

माही विज ने अपने बयान से यह साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर फैली तलाक की खबरें पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने न केवल अफवाहों का खंडन किया बल्कि लोगों को यह संदेश भी दिया कि किसी के निजी जीवन पर बिना सच्चाई जाने टिप्पणी करना गलत है.

संबंधित ख़बरें
Tulsi Vivah 2025

Tulsi Vivah 2025 : कब है तुलसी विवाह, क्या है इस साल का मुहूर्त?

kidney

सुबह की ये 5 गलतियां कर रही हैं आपकी किडनी को बर्बाद, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली वजह!

worms

बच्चे के पेट में कीड़े? ये घरेलू नुस्खे करेंगे जड़ से खत्म, डॉक्टर ने बताए असरदार उपाय

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home