• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

22 October 2025 Ka Rashifal : जानिए किसके सितारे चमकेंगे और कौन रखे सावधानी!

22 अक्टूबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों और सफलता का संदेश लेकर आया है, जबकि कुछ को सावधानी से दिन बिताने की जरूरत है।

  • Saurabh | 22 Oct 2025 01:02 AM
22 October 2025 Ka Rashifal : जानिए किसके सितारे चमकेंगे और कौन रखे सावधानी!

22 October 2025 Ka Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है तो कुछ को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी और कुछ लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के संकेत हैं। वहीं सेहत और खर्चों को लेकर कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा बीतेगा और किस दिशा में आपका भाग्य दे रहा है संकेत।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है जिससे आप थकान महसूस करेंगे। लेकिन अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और खानपान में लापरवाही न करें। थोड़ी सावधानी से दिन अच्छा बीत सकता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप चुनौतियों का सामना मजबूती से करेंगे। विरोधी कोशिश करेंगे कि आपको परेशान करें, लेकिन आप अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से सब पर जीत हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। शाम का समय दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ और व्यापार में सफलता के योग हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आपका दिन अच्छा और ऊर्जा से भरा रहेगा। काम में मन लगेगा और नई डील या मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या ट्रांसफर का योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज तरक्की और धन लाभ के योग हैं। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए काम के मौके मिलेंगे। घर में शुभ आयोजन हो सकता है। भाग्य साथ देगा और विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन काम में जल्दबाजी से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आज थोड़ा तनाव और चिंता का दिन हो सकता है। काम में दौड़-भाग अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें और खानपान में सुधार करें। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं।

तुला राशि (Libra)

दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है। लंबी यात्रा का योग है। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन अनावश्यक बहस या विवाद से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज बिना सोचे कोई भी काम न करें। व्यापार में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, इसलिए कोई भी डील सोच-समझकर करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। धार्मिक कामों में मन लगेगा और प्रेम जीवन में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। आलस्य को त्यागें और मेहनत पर भरोसा रखें। छात्रों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। विवादों से बचें। व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी लेकिन सावधानी जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज ससुराल पक्ष से लाभ होगा और धन प्राप्ति की संभावना है। काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। करियर में तरक्की और सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और व्यापार में अच्छी डील मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces)

आज थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब पर जीत पाएंगे। काम में तारीफ मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। खर्चे भी बढ़ेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

संबंधित ख़बरें
aws

Amazon की सबसे बड़ी क्लाउड सर्विस अचानक हुई ठप – जानिए कैसे एक छोटी सी गलती ने दुनिया भर की 113 सेवाएं कर दी बंद!

vash 2

थिएटर में मचाने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी ये डरावनी फिल्म, जानिए कब और कहां देखें

epf

आप भी ऐसे चेक कर सकते हैं PF Balance, बस करना होगा ये काम...

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home