• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 Premiere: नए ट्विस्ट, पॉलिटिकल थीम और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ आज से शुरू होगा सफर

बिग बॉस 19 का आगाज़ आज से हो रहा है. सलमान खान की मेजबानी में यह सीजन पॉलिटिकल थीम, नए टास्क और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देगा.

  • Samachaar Desk | 24 Aug 2025 12:36 PM
Bigg Boss 19 Premiere: नए ट्विस्ट, पॉलिटिकल थीम और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ आज से शुरू होगा सफर

टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 19 आखिरकार दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. फैंस का इंतजार खत्म करते हुए यह शो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है. हर साल की तरह इस बार भी शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे.

कब और कहां देखें?

बिग बॉस 19 को आप रोजाना रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल दर्शकों के लिए शो का प्रसारण जियो हॉटस्टार पर भी होगा, जहां इसे शाम 9 बजे से देखा जा सकेगा. इस बार मेकर्स ने टीवी और ओटीटी दोनों पर शो को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने की रणनीति अपनाई है.

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

इस बार क्या है नया?

बिग बॉस 19 की सबसे बड़ी खासियत इसका पॉलिटिकल थीम है. शो के मेकर्स का कहना है कि अक्सर सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर आरोप लगते रहे हैं कि यह स्क्रिप्टेड है. लेकिन इस बार दर्शकों को दिखाया जाएगा कि यह शो पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड और रियलिटी-बेस्ड है.

एंडेमोल शाइन और बनिजे एशिया के सीओओ ऋषि नेगी के अनुसार, इस सीजन में घर के सदस्य लोकतंत्र और निर्णय लेने से जुड़े टास्क करेंगे. उनका कहना है कि कंटेस्टेंट्स को 105 दिनों तक बिना किसी इंटरफेयर के केवल टास्क और सलमान खान के फीडबैक पर निर्भर रहना होगा.

टास्क होंगे और भी चैलेंजिंग

मेकर्स ने इस बार टास्क पर विशेष फोकस किया है. दर्शकों को कई नए और अनोखे टास्क देखने को मिलेंगे, जो पहले किसी भी सीजन में नहीं दिखाए गए. आईडिया यह है कि शो अपनी ओरिजनलिटी पर वापस लौटे और दर्शकों को नए स्तर का एंटरटेनमेंट दे.

क्या दोहराएगा बिग बॉस 13 का मैजिक?

जब उनसे पूछा गया कि क्या बिग बॉस 19, बिग बॉस 13 की तरह हिट होगा, तो ऋषि नेगी ने कहा कि बिग बॉस 13 आइकॉनिक इसलिए था क्योंकि उसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल जैसे स्टार्स थे. हालांकि, इस बार भी मेकर्स को अपनी कास्ट और फ्रेश कॉन्सेप्ट पर पूरा भरोसा है.

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स

इस बार शो में टीवी और सोशल मीडिया के कई पॉपुलर चेहरे नज़र आएंगे. इनमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, जीशान कादरी, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, शहबाज बदेशाह और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं.

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 दर्शकों को राजनीति, ड्रामा, टास्क और एंटरटेनमेंट का अनोखा कॉम्बिनेशन देने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सीजन कितनी जल्दी दर्शकों के दिलों पर राज करता है.

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

F-35

F-35 डील रद्द! जानें क्यों स्पेन, स्विट्जरलैंड और भारत ने किया अमेरिका को ‘NO’

Cheteshwar Pujara

भारतीय क्रिकेट का एक और सुनहरा अध्याय अब समाप्त… चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास!

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home