• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

BSF की बड़ी कार्रवाई: 1500 करोड़ की हेरोइन बरामद, 200 ड्रोन जब्त और 203 तस्कर गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नशे और हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए बीएसएफ ने पिछले 10 महीनों में बड़ी कार्रवाई की है।

  • Saurabh | 16 Oct 2025 11:56 AM
BSF की बड़ी कार्रवाई: 1500 करोड़ की हेरोइन बरामद, 200 ड्रोन जब्त और 203 तस्कर गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नशे और हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) लगातार सख्त कदम उठा रही है। पिछले 10 महीनों में बीएसएफ ने तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाइयां करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

203 तस्कर गिरफ्तार, 300 किलो हेरोइन जब्त

बीएसएफ के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 203 ड्रोन पकड़े गए हैं और लगभग 300 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन ऑपरेशनों में बीएसएफ ने केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा एजेंसियों, जैसे एनसीबी (Narcotics Control Bureau), एएनटीएफ और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर काम किया। अब तक 203 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई मामलों की जांच जारी है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

विदेशी गिरोहों की साजिश और पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, इन तस्करी नेटवर्क्स के पीछे विदेशों में बैठे अपराधी गिरोह सक्रिय हैं, जो भारत में अपने गुर्गों के माध्यम से हेरोइन, हथियार और विस्फोटक भेज रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य पंजाब का माहौल बिगाड़ना और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करना है। हाल ही में कई ऐसे केस सामने आए हैं जिनसे स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों का उपयोग गैंगवार और आतंकी गतिविधियों में किया जाना था।

AK-47 की बरामदगी से बढ़ी चिंता, गैंगवार की आशंका

पिछले एक महीने में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी संख्या में AK-47 राइफलें भी पकड़ी हैं। माना जा रहा है कि ये हथियार पंजाब में गैंगस्टरों की आपसी लड़ाई और राज्य में अस्थिरता फैलाने के लिए भेजे गए थे। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितनी राइफलें सीमा पार से आई हैं, लेकिन जब्त हथियारों की संख्या खुद इस खतरे की गंभीरता को दर्शाती है।

एक्सप्लोसिव और ‘आइस ड्रग’ का बढ़ता ट्रेंड

बीते कुछ महीनों में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई एक्सप्लोसिव और आइस ड्रग्स की आमद भी तेजी से बढ़ी है। आइस ड्रग्स का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल पार्टियों में किया जा रहा है, जबकि एक्सप्लोसिव का उपयोग आतंकी धमाकों में होने की आशंका जताई जा रही है। पंजाब में हाल ही में हुए पुलिस थानों पर बम धमाकों से संकेत मिलते हैं कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था।

एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत

बीएसएफ और अन्य एजेंसियों का कहना है कि एंटी-ड्रोन सिस्टम भले ही सीमाओं पर लगाए गए हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें और अपग्रेड करने की आवश्यकता है। तस्कर अब केवल हथियार और ड्रग्स ही नहीं, बल्कि पिस्तौल के पार्ट्स तक ड्रोन के जरिए भारत में भेज रहे हैं। लगातार बढ़ रही ड्रोन मूवमेंट इस बात का संकेत है कि सीमा पर सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त करने की जरूरत है।

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: धन लाभ से चमकेंगे मेष-मकर के सितारे, सिंह-कुंभ को आज रखना होगा गुस्से पर कंट्रोल!

Punjab government

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को 209 करोड़ की राहत दी

Railway Stations

दिल्ली-NCR के इन बड़े रेलवे स्टेशनों पर 28 अक्टूबर तक नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home