• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

निक्की मर्डर केस: दहेज का दरिंदा भागते पकड़ा, पैर में लगी गोली; बालों से घसीटा, लाइटर से जलाया था पत्नी को

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी निक्की को बेटे के सामने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सास, ससुर और देवर फरार हैं.

  • Samachaar Desk | 24 Aug 2025 01:24 PM
निक्की मर्डर केस: दहेज का दरिंदा भागते पकड़ा, पैर में लगी गोली; बालों से घसीटा, लाइटर से जलाया था पत्नी को

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की भूख ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. यहां एक महिला निक्की को उसी के पति ने मारपीट कर उसके बेटे के सामने जिंदा जला दिया. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है और सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

पुलिस के मुताबिक, निक्की की शादी साल 2016 में विपिन से हुई थी. शादी के समय ससुरालवालों को एसयूवी कार दी गई थी, लेकिन उनकी मांगें लगातार बढ़ती रहीं. शिकायत में दर्ज है कि ससुराल पक्ष ने बाद में एक और गाड़ी और 35 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे. गुरुवार की रात विवाद के बाद पति विपिन ने पहले पत्नी निक्की की पिटाई की और फिर पेट्रोल डालकर लाइटर से उसे आग लगा दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बेटे ने खुद बयां की पूरी वारदात

निक्की का 8 साल का बेटा इस पूरी वारदात का गवाह बना. उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है, “पापा ने पहले मम्मी को चाटा मारा, फिर कुछ डालकर लाइटर से आग लगा दी." यह बयान घटना की क्रूरता को उजागर करता है.

शिकायत में पूरे परिवार पर आरोप

निक्की की बहन कंचन ने शिकायत दर्ज कराई है. कंचन की शादी भी उसी घर में हुई थी निक्की के देवर रोहित से. उसने बताया कि गुरुवार की शाम सास दया और पति विपिन ने निक्की पर हमला किया. जब कंचन बीच-बचाव के लिए आई तो उसे भी पीटा गया. आरोप है कि पति विपिन, सास-ससुर और देवर सभी इस साजिश में शामिल थे. फिलहाल पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है.

पिता ने की CM योगी से सख्त कार्रवाई की मांग

निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने बेटी की हत्या को सुनियोजित बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, “वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए और उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. मेरी बेटी बहुत दर्द में मरी है.” पिता ने यह भी आरोप लगाया कि विपिन का किसी और महिला से संबंध था और वह निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था.

ग्रेटर नोएडा का यह मामला एक बार फिर दहेज प्रथा की भयावह हकीकत को सामने लाता है. जहां एक महिला को उसकी मेहनत और आत्मनिर्भरता के बावजूद, लालच और उत्पीड़न की आग में जिंदा जला दिया गया. अब देखना होगा कि यूपी पुलिस और सरकार इस पर कितनी सख्ती दिखाती है.

संबंधित ख़बरें
F-35

F-35 डील रद्द! जानें क्यों स्पेन, स्विट्जरलैंड और भारत ने किया अमेरिका को ‘NO’

Cheteshwar Pujara

भारतीय क्रिकेट का एक और सुनहरा अध्याय अब समाप्त… चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Premiere: नए ट्विस्ट, पॉलिटिकल थीम और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ आज से शुरू होगा सफर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home