• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

गुरुग्राम में शराब होगी महंगी? Viral Video से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरी सच्चाई!

Viral Video Of Gurgaon man: हरियाणा की नई आबकारी नीति 12 जून से लागू होने जा रही है, जिसके तहत शराब महंगी हो सकती है और गुरुग्राम में देर रात पार्टी और लाइव शो जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग सकती है. एक वायरल वीडियो में इन दावों को लेकर लोगों को 'स्टॉक' करने की सलाह दी गई है. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है. सरकार ने शराब के विज्ञापनों पर सख्त पाबंदी और 500 से कम आबादी वाले गांवों में शराब की दुकानें बंद करने जैसे फैसले जरूर लिए हैं.

  • Samachaar Desk | 07 Jun 2025 08:47 PM
गुरुग्राम में शराब होगी महंगी? Viral Video से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरी सच्चाई!

हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति (Excise Policy 2025–27) के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स गुरुग्राम में शराब के रेट बढ़ने और पार्टी कल्चर पर लगाम लगने के दावे करता नजर आ रहा है. यह वीडियो खासतौर पर इंस्टाग्राम पर चर्चा में है.

शराब सस्ती लेने का 'आखिरी मौका'?

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 12 जून से नई नीति लागू होने के बाद शराब के दाम करीब 50% तक बढ़ जाएंगे. इसलिए यह 'स्टॉक करने' का आखिरी मौका है. शख्स लोगों को आगाह करता दिख रहा है कि अब गुरुग्राम में देर रात तक चलने वाली पार्टी और लाइव शो जैसे रशियन डांस भी बंद हो सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

नया नियम: 12 बजे के बाद सब बंद!

वीडियो में आगे दावा किया गया है कि नई नीति के बाद गुरुग्राम में रात 12 बजे के बाद शराब सर्व करने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, लाइव शो और देर रात की पार्टी संस्कृति पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही गई है. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

क्या कहती है सरकार की नई नीति?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने नई आबकारी नीति में शराब के विज्ञापनों पर सख्त पाबंदी लगाई है. लाइसेंस प्राप्त इलाकों में किसी भी प्रकार का प्रचार पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा. इसके उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.

छोटे गांवों में नहीं मिलेगी शराब

नई नीति के तहत 500 या उससे कम आबादी वाले गांवों में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह फैसला समाजिक रूप से एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

वायरल वीडियो में किए गए कई दावों की पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन यह तय है कि हरियाणा की नई आबकारी नीति से शराब के कारोबार और पार्टी कल्चर पर असर जरूर पड़ेगा. जब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आता, तब तक इन दावों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद से दबोचा गया शख्स

रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद से दबोचा गया शख्स

iOS 18.5 Update

iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी! iOS 18.5 अपडेट के बाद इस ऐप में आई बड़ी गड़बड़ी, जानें कैसे करें Fix

Smartphone

₹8000 से कम में मिल रहे ये धांसू स्मार्टफोन! Amazon पर शुरू हुआ धमाकेदार ऑफर, 5G फोन भी शामिल

image
Most Viewed
hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home