• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

Viral Video: दादी ने 'कजरा रे' पर ऐसा ठुमका लगाया कि इंटरनेट हिल गया! लोग बोले, ‘ऐश्वर्या राय भी शरमा जाएं!’

Viral Video: एक बुजुर्ग महिला का 'कजरा रे' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बैंगनी साड़ी में दादी ने प्रोफेशनल डांसर जैसी एनर्जी और मूव्स से सभी का दिल जीत लिया. लोग उनके आत्मविश्वास और खुशी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

  • Samachaar Desk | 26 May 2025 08:34 PM
Viral Video: दादी ने 'कजरा रे' पर ऐसा ठुमका लगाया कि इंटरनेट हिल गया! लोग बोले, ‘ऐश्वर्या राय भी शरमा जाएं!’

हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होती है. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बॉलीवुड के फेमस गाने ‘कजरा रे…’ पर ऐसा डांस करती नजर आ रही हैं कि लोग देखकर हैरान रह गए. उनकी एनर्जी, डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखकर लोग उन्हें ‘स्टार दादी’ कहने लगे हैं.

40 मिलियन बार देखा गया वीडियो

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक डांस ग्रुप पेज से शेयर किया गया था और इसे अब तक 40 मिलियन बार देखा जा चुका है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक घर में मेंहदी का फंक्शन हो रहा है, जहां दादी सादी सी बैंगनी साड़ी में ‘कजरा रे’ गाने पर प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस कर रही हैं. उनका आत्मविश्वास और स्टाइल देखकर वहां मौजूद लोग भी उन्हें एकटक निहारते रह जाते हैं.


हर मूव में दिखा आत्मविश्वास और ऊर्जा

दादी का डांस कोई सामान्य डांस नहीं था. हर मूव में आत्मविश्वास और ऊर्जा की झलक दिख रही थी. वे सिर्फ डांस ही नहीं कर रही थीं बल्कि गाने के बोल भी साथ गा रही थीं और हंसते हुए हर स्टेप को पूरा कर रही थीं. उनका अंदाज ऐसा था कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया.

लोगों ने की दिल खोलकर तारीफ

वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “दादी के डांस के बाद अब हमारा मेहंदी में डांस करना मुश्किल हो गया है, कंपटीशन बढ़ गया है.” वहीं एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “ऐश्वर्या राय भी दादी के सामने फीकी पड़ जाएंगी.” एक और फैन ने लिखा, “दादी, आप हमेशा ऐसे ही खुश रहें.”

मनोरंजन के साथ प्रेरणा भी

यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि एक गहरा संदेश भी दे रहा है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. दादी ने साबित कर दिया कि खुशी और आत्मविश्वास किसी उम्र के मोहताज नहीं होते. उनका डांस युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बन गया है.

सोशल मीडिया पर छाई इस डांसिंग दादी ने अपने स्टाइल और एनर्जी से सबका दिल जीत लिया है. उनका यह वीडियो लंबे समय तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Pixel 10

iPhone को टक्कर दे सकता है Google Pixel 10 Pro XL, डिजाइन और फीचर्स हुए लीक!

Covid-19

Covid-19: नए वेरिएंट्स, नया खतरा… भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले! क्या ये है तीसरी लहर की आहट?

PM Modi In Bhuj

पाकिस्तान जैसे देश टेररिज्म को ही टूरिज्म समझता, जो दुनिया के लिए खतरा है: भुज में पीएम मोदी

image
Most Viewed
hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home