• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

पाकिस्तान जैसे देश टेररिज्म को ही टूरिज्म समझता, जो दुनिया के लिए खतरा है: भुज में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत जहां टूरिज्म को शांति और लोगों को जोड़ने का जरिया मानता है, वहीं पाकिस्तान जैसे देश टेररिज्म को ही टूरिज्म समझते हैं, जो पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा है।

  • Saurabh | 26 May 2025 07:31 PM
पाकिस्तान जैसे देश टेररिज्म को ही टूरिज्म समझता, जो दुनिया के लिए खतरा है: भुज में पीएम मोदी

Pm Modi In Bhuj: सोमवार को गुजरात के भुज में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत टूरिज्म में भरोसा करता है, क्योंकि यह लोगों को जोड़ता है। लेकिन पाकिस्तान जैसा देश टेररिज्म को ही अपना "टूरिज्म" मानता है, जो दुनिया के लिए बड़ा खतरा है।

उन्होंने "ऑपरेशन सिंदूर" का भी ज़िक्र किया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। पीएम मोदी ने कहा कि यह अभियान मानवता की रक्षा और आतंकवाद के सफाए के लिए चलाया गया था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दोहराते हुए कहा कि देश की नीति "जीरो टॉलरेंस" यानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की है। उन्होंने बताया कि हाल में हुए "ऑपरेशन सिंदूर" ने यह साफ कर दिया है कि अगर कोई भारत का खून बहाएगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद को खत्म करने और इंसानियत को बचाने के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को 15 दिन का वक्त दिया था कि वह आतंकवाद पर कुछ कार्रवाई करे, लेकिन शायद आतंकवाद ही उनकी रोजी-रोटी है। और उन्होंने कुछ नहीं किया। इसलिए उन्होंने सेना को पूरी छूट दे दी कि वो जवाबी कार्रवाई करें।

ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की सुबह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के निर्णायक सैन्य जवाब के रूप में शुरू किया गया था जिसमें 26 लोग, ज्यादातर पर्यटक, मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भुज यात्रा के दौरान गुजरात के सीमावर्ती जिले में 53,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं, जैसे खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क से ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स, ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार और तापी में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट।

पीएम मोदी ने कहा, "आज भुज में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन हुआ है। एक समय था जब पूरे गुजरात में इतनी बड़ी योजनाओं की घोषणा नहीं होती थी, लेकिन अब एक ही जिले को इतने बड़े विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है। ये योजनाएं भारत को ब्लू इकोनॉमी और ग्रीन एनर्जी का वैश्विक केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।"

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कच्छ से अपने पुराने रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने कहा, "कच्छ के साथ मेरा नाता बहुत गहरा है। यहां के लोगों का आत्मविश्वास और जज्बा हमेशा मुझे प्रेरणा देता रहा है। जब नर्मदा का पानी पहली बार कच्छ पहुंचा था, तब वह दिन दिवाली से कम नहीं था। यह एक ऐतिहासिक उत्सव था, और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला।"

संबंधित ख़बरें
भगवंत मान का ड्रग्स और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनयुद्ध- जनता से की ये अपील

भगवंत मान का ड्रग्स और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनयुद्ध- जनता से की ये अपील

AIMIM MP

मुस्लिम देश में इस मुस्लिम नेता ने 'ना- पाक' की उधेड़ी बखिया! पाकिस्तान को बताया आतंक की फैक्ट्री

CM Rekha Gupta

कोई भी झुग्गी बस्ती नहीं तोड़ी जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home