• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

इस त्योहारी सीजन में UPI ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स, करोड़ों रुपये का हुआ लेनदेन!

इस त्योहारी सीजन में UPI ने 17.8 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लेनदेन किया. डेबिट कार्ड्स की वापसी हुई, क्रेडिट कार्ड्स धीमे रहे, बड़े खर्च के लिए कार्ड और छोटे लेनदेन के लिए UPI लोकप्रिय.

  • Samachaar Desk | 01 Nov 2025 07:57 PM
इस त्योहारी सीजन में UPI ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स, करोड़ों रुपये का हुआ लेनदेन!

भारत में इस बार का त्योहारी सीजन डिजिटल पेमेंट्स के लिहाज से खास रहा. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने सभी पेमेंट मोड्स को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया. बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में UPI के जरिए कुल 17.8 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. यह पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है और माहाना वृद्धि दर भी 2.6 फीसदी रही. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़त यह संकेत देती है कि लोग अब छोटे-बड़े सभी लेनदेन के लिए UPI को प्राथमिकता दे रहे हैं.

डेबिट कार्ड्स की वापसी, क्रेडिट कार्ड्स में सुस्ती

इस त्योहारी सीजन में डेबिट कार्ड्स ने भी मजबूत वापसी की. रिपोर्ट के मुताबिक, डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन बढ़कर 65,395 करोड़ रुपये हो गए, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 27,566 करोड़ रुपये थे. यानी लोगों ने सीधे अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर खरीदारी करने को ज्यादा तरजीह दी. इसके विपरीत, क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन में गिरावट देखी गई. इसका मतलब है कि लोग अब उधार लेने के बजाय तत्काल भुगतान करना पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

औसत खर्च में डेबिट कार्ड्स सबसे आगे

रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि औसत प्रति लेनदेन खर्च के मामले में डेबिट कार्ड्स सबसे ऊपर रहे. डेबिट कार्ड्स पर औसत ट्रांजैक्शन खर्च 8,084 रुपये रहा, जबकि UPI पर यह सिर्फ 1,052 रुपये और क्रेडिट कार्ड्स पर 1,932 रुपये रहा. इससे स्पष्ट होता है कि बड़ी खरीदारी के लिए लोग कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि रोजमर्रा के छोटे लेनदेन के लिए UPI सबसे सुविधाजनक तरीका बन गया है.

UPI की लोकप्रियता बढ़ने का कारण

UPI की बढ़ती लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी सुविधा और त्वरित लेनदेन प्रक्रिया है. किसी भी ऐप के जरिए तुरंत पैसे ट्रांसफर करना, छोटे-मोटे बिलों का भुगतान और ऑनलाइन शॉपिंग में सहजता ने इसे हर वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक बना दिया है. त्योहारी सीजन में लोग छोटे-छोटे खरीदारी के लिए UPI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि बड़ी रकम के लिए अभी भी कार्ड्स का इस्तेमाल जारी .

संबंधित ख़बरें
Mayawati

मायावती का मास्टरस्ट्रोक, अखिलेश के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी! BSP ने OBC संगठन को दिया बड़ा टास्क

Ekadashi Specia

Ekadashi Special : काशीबुग्गा मंदिर में एकादशी पर क्यों लगती है भक्तों की लंबी कतारें?

shahrukh khan

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर देखें उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिट फिल्में

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home