• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

फर्जी Trading App से रहें सतर्क! ‘5pit Trade’ बन सकता है आपके पैसे उड़ाने का जरिया

भारत सरकार ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप ‘5pit Trade’ को लेकर चेतावनी जारी की है, जो लोकप्रिय ऐप 5paisa की नकल करता है. यूज़र्स इसे असली समझकर अपनी बैंक डिटेल्स साझा कर लेते हैं, जिससे ठगी हो सकती है.

  • Samachaar Desk | 11 Jul 2025 08:58 PM
फर्जी Trading App से रहें सतर्क! ‘5pit Trade’ बन सकता है आपके पैसे उड़ाने का जरिया

आज के डिजिटल युग में जहां निवेश और ट्रेडिंग के अवसर तेजी से बढ़े हैं, वहीं ऑनलाइन ठग भी उतनी ही तेजी से अपने जाल बिछा रहे हैं. फर्जी ऐप्स के ज़रिए साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब सरकार ने एक नए नकली ट्रेडिंग ऐप ‘5pit Trade’ को लेकर चेतावनी जारी की है.

‘5paisa’ जैसा दिखता है ‘5pit Trade’ ऐप

गृह मंत्रालय के साइबर सुरक्षा अभियान Cyber Dost ने जानकारी दी है कि ‘5pit Trade’ नाम का यह फर्जी ऐप लोकप्रिय ट्रेडिंग ऐप 5paisa की हूबहू नकल है. इसका इंटरफेस और डिज़ाइन ऐसा तैयार किया गया है कि यूज़र्स असली ऐप समझकर इसमें अकाउंट बना लेते हैं और अपनी बैंक डिटेल्स व निजी जानकारी खुद ही ठगों को सौंप देते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे होता है ये स्कैम?

जब कोई यूज़र इस ऐप को डाउनलोड करता है, तो वह भरोसे के साथ इसमें लॉगिन करता है और अकाउंट बनाता है. इस प्रक्रिया में यूज़र अपनी पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स और KYC दस्तावेज़ साझा कर देता है. इसके बाद स्कैमर्स इन जानकारियों का इस्तेमाल कर यूज़र के अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं.

ऐप में दिखता है Apple App Store का लोगो

Cyber Dost द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस फर्जी ऐप में Apple App Store का लोगो भी दिखाया गया है. इससे साफ है कि या तो ये ऐप Apple प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद था, या फिर केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए यह लोगो लगाया गया है.

क्या करें अगर आपने डाउनलोड कर लिया है ये ऐप?

1 तुरंत ऐप को अनइंस्टॉल करें.

2 ऐप में दी गई बैंक या पर्सनल डिटेल्स को डिलीट करें.

3 अपने बैंक को तुरंत सूचित करें और अकाउंट को सुरक्षित करें.

4 इस ऐप को साइबर अपराध पोर्टल या संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें.

सरकार लगातार साइबर जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन यूज़र्स की सतर्कता भी बेहद जरूरी है. किसी भी अनजान या नया ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी विवरण, रेटिंग और यूज़र रिव्यू जरूर चेक करें. एक छोटी सी लापरवाही आपके मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है.

संबंधित ख़बरें
amritsar security ban on border

भारत-पाक सीमा पर रात 8:30 के बाद कोई मूवमेंट नहीं! अमृतसर में लगा सख्त प्रतिबंध

Sawan

सावन में क्यों लगाई जाती है मेहंदी? जानें इसके धार्मिक महत्व और हेल्थ बेनिफिट्स

Delhi NCR Flood

पॉश Gurugram या पानी में डूबा सपना? NCR की बारिश के बाद का Video हुआ Viral

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home